Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के बिरसानगर स्थित प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शनिवार को मातृ- पितृ पूजन दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार राय एवं विद्यालय के अध्यक्ष भोला मंडल उपस्थित थे. प्रधानाचार्य सुरेश कुमार राय भैया-बहनों (छात्र-छात्रा) को माता-पिता के पूजन एवं उनकी सेवा तथा बड़ों का सम्मान करने के प्रति प्रेरित किया. कार्यक्रम के माध्यम से भैया-बहनों को माता-पिता की सेवा करने एवं 14 फरवरी मातृ-पितृ पूजन दिवस के दिन अपने माता-पिता की पूजा करने की प्रेरणा ली. कार्यक्रम में कक्षा षष्ठ से दशम तक के भैया-बहन एवं उनके अभिभावक शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-from-april-11-there-will-be-an-indefinite-rail-traffic-jam-salkhan/">जमशेदपुर
: 11 अप्रैल से होगा बेमियादी रेल चक्का जाम- सालखन [wpse_comments_template]
जमशेदपुर : प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में छात्र 14 फरवरी को करेंगे मातृ-पितृ पूजन

Leave a Comment