Search

 
 
 

Jamshedpur : पोटका विधानसभा से सुबोध सिंह सरदार ने पेश की प्रत्याशी की दावेदारी

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : पोटका विधानसभा सीट से 2009 में चुनाव लड़ चुके कांग्रेस पार्टी के सुबोध सिंह सरदार ने चौथी बार उक्त सीट से अपनी दावेदारी पेश की. शुक्रवार को जिला मुख्यालय तिलक पुस्तकालय पहुंचकर उन्होंने कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद को अपना बायोडाटा सौंपा. इससे पहले 2014 में भी उन्होंने दावेदारी जतायी थी. लेकिन पार्टी ने उन्हें दरकिनार कर दुखनी माई सरदार को टिकट दे दिया. उस समय भाजपा की मेनका सरदार वहां से विधायक निर्वाचित हुई. 2019 में उक्त सीट गठबंधन के तहत उक्त सीट झामुमो के कोटे में चली गई. जहां से संजीव सरदार विजयी हुए. हालांकि अभी भी झारखंड में कांग्रेस व झामुमो का गठबंधन है. ऐसे में इस बार भी सुबोध सिंह सरदार को टिकट मिलना मुश्किल होगा. ज्ञात हो कि 2009 के चुनाव में सुबोध सिंह सरदार दूसरे नंबर पर रहे थे. वहां से मेनका सरदार ने जीत दर्ज की थी. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-will-provide-rights-to-the-poor-tribals-indigenous-people-farmers-students-youth-champai/">Adityapur

: गरीब, आदिवासी, मूलवासी, किसान, विद्यार्थी, युवाओं को दिलाएंगे अधिकार – चंपाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही