Search

 
 
 

Jamshedpur : दुर्गा पूजा का सफल आयोजन जिले की सामूहिक एकजुटता व संस्कृति की पहचान : उपायुक्त

उपायुक्त ने कहा कि दुर्गा पूजा जैसे बड़े पर्व के सफल संचालन में केवल प्रशासन ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों, पूजा समितियों, स्वयंसेवकों एवं मीडिया की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही. सभी ने परस्पर सहयोग, अनुशासन एवं सौहार्द का परिचय दिया, जिसके कारण जिले में कहीं भी अप्रिय घटना नहीं हुई.
 
दुर्गा पूजा से जुड़ी तस्वीरों का कोलाज.

Vishwajeet Bhatt

Jamshedpur :  पूर्वी सिंहभूम जिले में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया. इसे लेकर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, पूजा समितियों, केंद्रीय शांति समिति, एडीआरएफ टीम, सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स, नियुक्त दंडाधिकारियों सहित समस्त प्रशासनिक एवं पुलिस बल और नागरिकों का आभार व्यक्त किया है. अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण एवं यातायात व्यवस्था को लेकर किए गए व्यापक प्रयासों की सराहना करते हुए उपायुक्त ने कहा कि सभी के आपसी समन्वय, अनुशासन एवं सहयोग से दुर्गा पूजा एवं विसर्जन का सफल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन संभव हो पाया, जो जिले की सामूहिक एकजुटता और संस्कृति की पहचान है.

पूजा समितियों व मीडिया की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही

उपायुक्त ने कहा कि दुर्गा पूजा जैसे बड़े पर्व के सफल संचालन में केवल प्रशासन ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों, पूजा समितियों, स्वयंसेवकों एवं मीडिया की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही. सभी ने परस्पर सहयोग, अनुशासन एवं सौहार्द का परिचय दिया, जिसके कारण जिले में कहीं भी अप्रिय घटना नहीं हुई. उन्होंने विशेष रूप से विभिन्न पूजा समितियों का आभार जताया, जिन्होंने प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए भीड़-प्रबंधन, विसर्जन-व्यवस्था एवं यातायात नियंत्रण में सहयोग दिया. साथ ही, एडीआरएफ व सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स के जवानों ने घाटों व प्रमुख चौक-चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया और जिला पुलिस बल ने सतर्कता व तत्परता के साथ चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित की.

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही