Search

 
 
 

जमशेदपुर : वर्कर्स कॉलेज में इंटरमीडिएट के सफल विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : वर्कर्स विद्यालय में सोमवार को इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा में आर्ट्स ,साइंस कॉमर्स में महाविद्यालय के टॉपर स्टूडेंट को प्राचार्य द्वारा सम्मानित किया गया. वर्कर्स कॉलेज के ऑडियो विजुअल हॉल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर एसपी महालिक उपस्थित थे. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आपको जो आज सम्मान मिल रहा है, इसका क्रम जारी रहना चाहिए. आपका ध्यान अपने जीवन में आगे बढ़ने और अपने महाविद्यालय एवं माता-पिता राज्य और देश का नाम रौशन हो इस पर होना चाहिए. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-firing-at-4-places-in-burmines-in-25-days-one-dead/">जमशेदपुर

: बर्मामाइंस में 25 दिनों में 4 जगहों पर फायरिंग, एक की मौत

 छात्रों को हर सुविधाउपलब्ध कराई जाएगी 

उन्होंने कहा कि जो भी प्रतिभावान छात्र वर्कर्स महाविद्यालय में आगे की पढ़ाई पूरी करेंगे उन्हें हर तरह की सुविधा महाविद्यालय प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी. इस कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया. कॉमर्स संकाय के प्रथम टॉपर सुनील महतो, द्वितीय टॉपर बैजनाथ एवं तृतीय टॉपर डि आयुष ,आर्ट्स के प्रथम टॉपर संतोष कुमार प्रजापति, द्वितीय टॉपर कुणाल सोनकर, तृतीय टॉपर आयुष कुमार मिश्रा, साइंस प्रथम टॉपर रोहित कुमार, द्वितीय टॉपर आलोक कुमार, तृतीय राजदीप कौर प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर इंटरमीडिएट परीक्षा विभाग के इंचार्ज अरविंद कुमार और एनएसएस कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर पुष्पा लिंडा ने भी अपने विचार व्यक्त किए. संचालन इंटरमीडिएट एकेडमिक इंचार्ज डॉक्टर जावेद अंसारी ने किया जबकि स्वागत भाषण नवनीत कुमार सिंह ने तथा धन्यवाद ज्ञापन रिंकी बंसीयार ने किया. इसे भी पढ़ें :सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-pan-shopkeepers-could-not-yet-recover-from-the-impact-of-epidemic-corona/">सरायकेला

: महामारी कोरोना की मार से अब तक नहीं उबर सके पान दुकानदार

ये लोग थे उपस्थित

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रोफेसर परिमल पति, प्रोफेसर सुमन कुमारी सिन्हा, प्रोफेसर कविता कुमारी ,प्रोफेसर सुमन राय ,प्रोफ़ेसर विमला कुमारी ,प्रोफेसर डॉक्टर बुद्धेश्वर महतो ,प्रोफ़ेसर अजफारुल हक ,प्रोफेसर आजरा बाटुल, प्रोफेसर तजिंदर कौर, प्रोफेसर शीला कुमारी ,प्रोफेसर रश्मि बारला, प्रोफेसर प्रीति सिंह, गीता गुप्ता सहित अन्य शिक्षक कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही