Search

 
 
 

Jamshedpur : 13 दिन के शिशु के मस्तिष्क रक्तस्राव व हाइड्रोसेफलस की सफल सर्जरी

 
  • चिकित्सकों की टीम ने नारायणा हॉस्पिटल में किया ऑपरेशन
Jamshedpur (Sunil Pandey) : नारायणा हॉस्पिटल, तामोलिया के चिकित्सकों ने 13 दिन के शिशु की मस्तिष्क रक्तस्राव (इंट्राक्रेनियल हेमरेज-आईसीएच) और विशाल हाइड्रोसेफलस की सफल सर्जरी की. न्यूरोसर्जन डॉ. राजीव महर्षि ने यह जटिल सर्जरी की. इस दौरान उनका साथ सीनियर एनेस्थीसियोलॉजिस्ट डॉ. उमेश प्रसाद और पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अन्वेषा मुखर्जी ने दिया. शुक्रवार को इस जटिल ऑपरेशन की जानकारी देते हुए डॉ. राजीव महर्षि ने बताया कि शिशु गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचा था. सर्जरी के बाद अब वह स्थिर स्थिति में है. विशेषज्ञों की टीम शिशु की रिकवरी पर नजर रखे हुए है. मालूम हो कि बच्चा, हॉस्पिटल में बहुत ही कमजोर स्थिति में आया था. जिसमें मस्तिष्क में बढ़ते दबाव के गंभीर लक्षण थे. तत्काल जांच के बाद, चिकित्सा टीम ने बच्चे को वेंटिलेशन पर रखने और तुरंत सर्जरी करने का निर्णय लिया ताकि बच्चे का जीवन बचाया जा सके और न्यूरोलॉजिकल क्षति को रोका जा सके. इसे भी पढ़ें :  Chandil">https://lagatar.in/chandil-mother-brahmacharini-was-worshiped-on-the-second-day-of-navratri/">Chandil

: नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की हुई पूजा
डॉ. राजीव महर्षि ने कहा कि वे इस ऑपरेशन के परिणाम से बहुत खुश हैं. इतने छोटे रोगी की सर्जरी करने में सटीकता और विशेषज्ञता की आवश्यकता होती है, जिसे टीम वर्क ने इसे संभव बनाया. शिशु अब स्थिर स्थिति में है. डॉ. उमेश प्रसाद ने कहा कि इतने छोटे शिशु के लिए न्यूरोसर्जरी में एनेस्थीसिया बहुत महत्वपूर्ण होता है और इसके लिए विशेषज्ञता की आवश्यकता होती है. सर्जरी के बाद, शिशु को गहन चिकित्सा इकाई में डॉ. अन्वेषा मुखर्जी की निगरानी में रखा गया ताकि किसी भी जटिलता के संकेतों की जांच की जा सके और यह सुनिश्चित किया जा सके कि मस्तिष्क की ठीक से रिकवरी हो रही है. इसे भी पढ़ें :  Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-masih-das-bhuiyan-will-soon-join-bjp/">Chakradharpur

: मसीह दास भुईयां जल्द भाजपा में होंगे शामिल
फैसिल्टी डायरेक्टर विनीत राज ने कहा कि पीडियाट्रिक न्यूरोसर्जरी में इस मील के पत्थर को हासिल करना पेशेंट केयर के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है. उन्होंने डॉ. महर्षि और उनकी सहयोगी टीम को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई दिया. बच्चे के परिवार वालों ने शिशु की जान बचाने के लिए चिकित्सीय टीम को धन्यवाद दिया. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-illegal-liquor-trader-shot-dead-in-parsudih/">Jamshedpur

: परसुडीह में अवैध शराब कारोबारी की गोली मारकर हत्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही