Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: सुधा दूध और महंगा हुआ, नई दर रविवार से लागू

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur: बिहार-झारखंड में दूध की आपूर्ति करने वाली कंपनी सुधा डेयरी का दूध झारखंड में एक बार फिर से महंगा हो गया है. नई दरें रविवार से पूरे राज्य में लागू होगी. प्रति लीटर दूध की कीमत में औसतन दो रुपये की वृद्धि की गई है. इससे पहले भी सुधा दूध की कीमत में में 7 फरवरी 2021 और 21 सितंबर 2021 को वृद्धि की गई थी. वैसे राहत की बात यह है कि सुधा दही की कीमत में वृद्धि नहीं हुई है. इसे भी पढ़ें: किरीबुरु:">https://lagatar.in/kiriburu-husbands-are-digging-their-pockets-on-the-demand-of-lemons-of-their-wives-a-lemon-worth-rs-20-in-shanichara-haat-of-meghahatuburu/">किरीबुरु:

पत्नियों की नींबू की फरमाइश पर पति टटोल रहे जेब, मेघाहातुबुरु के शनिचरा हाट में 20 रुपये का एक नींबू

सादा दूध 47 रुपये और क्रीम दूध 52 रुपये प्रति लीटर

नई दर के अनुसार एक लीटर सादा दूध 47 रुपये प्रति लीटर, हाफ लीटर सादा दूध 24 रुपये, क्रीम दूध 52 रुपये प्रति लीटर और हाफ लीटर क्रीम दूध की कीमत 26 रुपये कर दी गई है. वर्तमान में सादा दूध की कीमत 45 रुपये प्रति लीटर थी. वहीं हाफ लीटर सादा दूध का मूल्य 23 रुपये था. क्रीम दूध 50 रुपये प्रति लीटर और हाफ लीटर की कीमत 25 रुपये थी.

खर्च में वृद्धि की वजह से बढ़ाई गई कीमत

इस संबंध में बिहार स्टेट मिल्क को-आपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कम्फेड) द्वारा बताया गया है कि बिजली, पेट्रोलियम पदार्थों, पॉलिथीन, कर्मचारी के वेतन आदि के खर्च में वृद्धि हुई है. साथ ही पशुपालकों द्वारा आपूर्ति किए जाने वाले दूध की कीमतों में वृद्धि की मांग लगातार की जा रही थी, जिसको देखते हुए दूध की दर बढ़ाई गई है. इसे भी पढ़ें: शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-april-16-yogendra-sao-and-his-wife-again-convicted-panchayat-elections-sale-of-nomination-papers-started-shatrughan-sinhas-victory-in-the-by-election-chief-secretary-summone/">शाम

की न्यूज डायरी।। 16 अप्रैल ।। योगेन्द्र साव और उनकी पत्नी फिर दोषी करार ।। पंचायत चुनाव : नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू ।। उपचुनाव में शत्रुघ्न सिन्हा की जीत ।। राजभवन तलब किये गये मुख्य सचिव ।। बिहार के अलावा कई वीडियो।।
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही