Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की बैठक में वेज रिवीजन के लिये मांगे गए सुझाव

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में शनिवार को पदाधिकारी और कमिटी मेंबर की बैठक गुरमीत सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस मौके पर महामंत्री आरके सिंह ने आमसभा की सफलता के लिये सभी पदाधिकारी और कमेटी मेंबर्स का आभार व्यक्त किया. उन्होंने बैठक में उपस्थित पदाधिकारी और कमेटी मेंबर्स से वेज रिवीजन के लिए सुझाव देने का आग्रह किया. सभी ने लिखित रूप में सुझाव दिए. महामंत्री ने आश्वस्त किया कि इस बार बेहतर वेज रिवीजन के लिये सभी मिलकर प्रयास करेंगे. इसे भी पढ़ें: पूर्वी">https://lagatar.in/illegal-mining-3-in-east-singhbhum-district-social-organizations-and-political-parties-protest-against-illegal-mining/">पूर्वी

सिंहभूम जिले में अवैध माइनिंग-3: अवैध खनन पर सामाजिक संगठनों एवं राजनीतिक दलों ने जताया विरोध

सभी ने मिलकर आम सभा को सफल बनाया

यूनियन अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कहा कि सभी ने अपने कार्य को बेहतर तरीके से किया और आम सभा को सफल बनाया. आने वाले समय में भी हम सभी मिलकर ऐसे ही आगे बढ़ते चलेंगे. बैठक में मुख्य रूप से विनोद कुमार शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, अजय भगत, हरदीप सिंह सैनी, शिव नारायण सिंह, प्रकाश कुमार विश्वकर्मा, प्रकाश कुमार विश्वकर्मा, अनिल शर्मा, एस एन सिंह, अनिल कुमार शर्मा, अजय भगत, अमित कुमार आदि उपस्थित थे . इसे भी पढ़ें: LAGATAR">https://lagatar.in/lagatar-exclusive-who-is-irfan-who-is-reaching-lalu-unabated-with-the-phone-his-behavior-in-the-paying-ward-of-rims/">LAGATAR

EXCLUSIVE: कौन है इरफान जो फोन लेकर बेरोकटोक लालू तक पहुंच रहा ? रिम्स के पेइंग वार्ड में उसकी हनक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही