Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : अबुधाबी में बिहार, झारखंड की सुहागिनों ने की वट सावित्री की पूजा

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबुधाबी में बिहार समाज अबुधाबी की महिला सदस्यों समेत बिहार, झारखंड तथा भारत के अन्य जगहों की महिलाओं ने हर्षोंल्लास और धूमधाम से अबुधाबी में मनाया वट सावित्री पूजा. अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर महिलाओं ने वट वृक्ष के नीचे वट सावित्री की पूजा की. इस पावन मौके पर वट वृक्ष के नीचे बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्र हुई जहां उन्होंने प्रतीकात्मक स्थापना किए गए सत्यवान और सावित्री के मूर्तियों के समक्ष पूजा- अर्चना कर पति की अखंड सौभाग्य की कामना की. पूजा के बाद सभी महिलाओं ने सत्यवान सावित्री की कथा सुनी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/puja2-2.jpg"

alt="" width="600" height="450" /> इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-elephants-created-ruckus-in-maurbeda-village-broke-two-houses/">चाकुलिया

: हाथियों ने मौरबेड़ा गांव में मचाया उत्पात, दो घर तोड़े

बिहार समाज अबुधाबी के सदस्यों ने वट वृक्ष की दी जानकारी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/puja3.jpg"

alt="" width="600" height="337" /> संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबुधाबी में बिहार ,झारखण्ड और पूर्वांचल की संस्कृति को विदेशों में महत्व बढ़ाने और बनाए रखने के लिए प्रतिबध्द संस्था बिहार समाज अबुधाबी के सदस्यों ने महिलाओं को पूजा के लिए अबुधाबी के विभिन्न पार्कों में वट वृक्ष की जानकारी उपलब्ध कराई. यहां महिलाओं ने छोटे-छोटे समूह में अपने नजदीक के वट वृक्ष के नीचे जाकर विधि-विधान से  पूजा-अर्चना किया. महिलाओं ने वट वृक्ष पर जलाभिषेक किया और प्रदक्षिणा कर उसके चारों ओर रक्षा सूत्र बांधी. पूजा के लिए महिलाएं बांस से निर्मित पंखे, छोटे-छोटे टोकरियों में फल लेकर पूजा स्थल पहुंची थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही