Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सोनारी से वारंटी को छुड़ाने में सुखदेव कर्मकार गिरफ्तार, गया जेल

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : सोनारी में 20 मार्च की रात पुलिस से वारंटी को छुड़ाने के मामले में पुलिस टीम ने सोनारी के निर्मलनगर में छापेमारी करके सुखदेव कर्मकार को गिरफ्तार किया है. घटना के संबंध में सोनारी थाना के एसआई वारिश हुसैन के बयान पर आरोपी के खिलाफ मारपीट कर नाजायाज मजमा बनाकर अभियुक्त को छुड़ाकर ले जाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुये मामला दर्ज किया है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jasmaj-jamshedpur-court-sentenced-the-accused-to-25-years-in-the-rape-case-of-a-minor-in-chakulia/">जमशेदपुर

: चाकुलिया में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने आरोपी को सुनायी 25 साल की सजा 

रोहित पासवान हत्याकांड में सन्नी को किया गया था गिरफ्तार

सोनारी के रूपनगर में 21 दिसंबर 2021 की रात रोहित पासवान की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी सोनु सियाल गिरोह के सन्नी कर्मकार को गिरफ्तार किया था. इस बीच ही हो-हंगामा होने पर लोगों की भीड़ जुट गयी थी. इसके बाद लोग पुलिस पर पथराव करके और धक्का-मुक्की करके सन्नी को छुड़ाकर ले भागे थे.

तीन नामजद समेत 7-8 अज्ञात पर केस

पूरे मामले में सोनारी थाने में तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है जबकि 7-8 अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया है. पुलिस का कहना है कि इसमें से एक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है, जबकि बाकी की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है. नामजद में सन्नी कर्मकार के अलावा एक अन्य भी शामिल है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-warranty-is-overshadowing-the-city-police-rescued-five-warrantees-arrested-in-two-months-from-the-police/">जमशेदपुर

: शहर की पुलिस पर भारी पड़ रहे वारंटी, दो माह में गिरफ्तार पांच वारंटियों को पुलिस से छुड़ाया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही