Search

जमशेदपुर : सुखदेव सिंह खालसा बने अकाली दल के प्रधान, हरजिंदर सिंह को-ऑडिटर

Jamshedpur (Dharmendra Kumar): वर्तमान प्रधान सुखदेव सिंह खालसा को अगले तीन वर्ष के लिए फिर से अकाली दल, जमशेदपुर का प्रधान चुन लिया गया है. इस दौरान विशेष बात यह रही की सर्वसम्मति से हुए इस चुनाव में न सरोपा भेंट किया गया और न ही फूल मालाएं पहनाई गई. मंगलवार को सादे तरीके से हुए चुनाव में हरजिंदर सिंह को-ऑडिटर चुना गया. मनीफिट स्थित सोखी कॉलोनी में संपन्न हुए चुनाव में बोले सो निहाल सत श्री अकाल के साथ ही सुखदेव सिंह खालसा को अकाली दल का मुखिया चुन लिया गया. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-sadar-police-station-seized-liquor-laden-vehicle/">चाईबासा

: सदर थाना पुलिस ने शराब लदे वाहन को किया जब्त

सिख धर्म प्रचार को बढ़ावा दने का होगा प्रयास

यह चुनाव दर्शाता है कि अन्य गुरद्वारों में भी सरोपा और फूलमालाओं के बिना सादे व शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव आसानी से करवाया जा सकता है. मुखिया चुने जाने के उपरांत ज्ञानी सुखदेव सिंह खालसा ने संगत के नाम संदेश में कहा कि सिख धर्म प्रचार और अमृत संचार को बढ़ावा देना तथा गुरुओं की बाणी को घर-घर तक पहुंचाना उनके एजेंडे में शामिल है. वे जल्द ही बैठक आयोजित कर बाकी कमेटी की घोषणा करेंगे. अकाली दल सदस्य भाई जरनैल सिंह, भाई रामकिशन सिंह, भाई रविंदर सिंह, भाई रविंदरपाल सिंह, भाई कुलदीप सिंह, भाई अजीत सिंह, भाई कुलदीप सिंह बिरसानगर वाले, भाई अमृतपाल सिंह, भाई इंदरजीत सिंह तथा भाई प्रितपाल सिंह की मौजूदगी में चुनाव संपन्न हुआ. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//