Search

 
 
 

जमशेदपुर : बिरसा मुंडा टुसू मेला में सुलोचना लोहरा की टीम रही विजेता, मिला 7001 रु का नकद पुरस्कार

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : बिरसा मुंडा टुसू मेला समिति के द्वारा छोटा गोविंदपुर प्राथमिक विद्यालय मैदान में मंगलवार को टुसू मेला और मुर्गा पाड़ा का आयोजन हुआ. कोरोना काल के कारण विगत कुछ वर्षों से मेला का आयोजन नहीं किया जा रहा था. इस वर्ष भव्य तरीके से मेला का आयोजन किया गया था. टुसू लेकर आए हुए गोविंदपुर बस्ती की सुलोचना लोहरा की टुसू टीम को प्रथम पुरस्कार 7001 रुपये नकद  दिया गया. द्वितीय पुरस्कार 5000 रुपये शंभू लोहार की टुसू टीम गोविंदपुर को दिया गया. मुर्गा पाड़ा में बाजी मुर्गा को 3000 रुपये प्रथम पुरस्कार दिया गया. [caption id="attachment_837391" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/tusu-4.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मंच पर उपस्थित अतिथिगण[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-on-the-birth-anniversary-of-netaji-social-organization-seva-hi-lakshya-organized-a-blood-donation-camp/">जमशेदपुर

: नेताजी की जयंती पर सामाजिक संस्था ‘सेवा ही लक्ष्य’ ने लगाया रक्तदान शिविर

यह रहे मेले में मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मंगल कालिंदी, विशिष्ट अतिथि में सामाजिक सेवा संघ अध्यक्ष सह मजदूर नेता राजू सामंत, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद डॉक्टर परितोष सिंह, बिरसा मुंडा मेला समिति के संरक्षक शिवलाल लोहरा, जगता सोरेन, लक्ष्मण सिंह मुंडा, बिरसा मुंडा मेला समिति के अध्यक्ष मंगला देवी, सुलोचना लोहरा, शंभू लोहरा, सीताराम कर्मकार, अमित दास, छोटे सरदार, अनूप कुमार, पिंकी सिंह, ब्यूटी सिंह, रोहित लोहार, लड्डू सिंह, कार्तिक लोहार, बिट्टू बान सिंह, मोटाई विरुली आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही