Search

 
 
 

जमशेदपुर: जुगसलाई में छह दिनों से लापता सुल्तान का शव निर्माणाधीन मॉल से बरामद, हंगामा

 
Jamshedpur (Ashok kumar) : जुगसलाई थाना क्षेत्र के बलदेव बस्ती से लापता सुल्तान खान का शव बुधवार को छह दिनों के बाद निर्माणाधीन मॉल से पुलिस ने बरामद किया है. घटना की जानकारी मिलते ही बलदेव बस्ती के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे हुये हैं. लोगों ने यहां पर पुलिस के विरोध में खूब नारे भी लगाये. इस बीच यहां बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है. समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने शव को मॉल के भीतर ही रखा है और उसका पंचनामा कर रही है. [caption id="attachment_370823" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/WhatsApp-Image-2022-07-27-at-1.19.57-PM.jpeg"

alt="" width="600" height="400" /> घटना के बाद उमड़ी लोगों की भीड़.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-case-against-five-unknowns-in-murder-of-youth-in-suklara-canal-of-mgm/">जमशेदपुर

: एमजीएम के सुकलारा कैनाल में युवक की हत्या में पांच अज्ञात पर केस

परिवार के लोग लगा रहे हैं हत्या करने का आरोप

पूरे मामले में सुल्तान के परिवार के लोगों का कहना है कि सुल्तान की सुनियोजित तरीके से हत्या की गयी है. शुक्रवार को उसे फोन करके मॉल के गार्डों ने ही बुलाया था. इसके बाद से ही वह लापता था. शनिवार को परिवार के लोग रात को मॉल भी गये थे, लेकिन गार्डों ने उन्हें भीतर घुसने नहीं दिया और पथराव कर दिया. इसके विरोध में लोगों ने धरना भी दिया था. [caption id="attachment_370824" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/WhatsApp-Image-2022-07-27-at-1.22.17-PM.jpeg"

alt="" width="600" height="400" /> अनहोनी की आशंका पर भारी संख्या में तैनात पुलिस फोर्स.[/caption]

मॉल के बाहर से बरामद हुआ था कपड़ा

शनिवार को ही परिवार के लोगों को निर्माणाधीन मॉल के पास से ही सुल्तान का कपड़ा मिला है. इसेक बाद ही परिवार के लोगों ने हत्या करने का आरोप लगाया था. इसके बाद परिवार के लोग इसकी शिकायत करने के लिए बिष्टुपुर और जुगसलाई थाने पर भी गए थे, लेकिन उनकी शिकायत नहीं सुनी गयी थी. सुल्तान का शव बरामद होने के बाद पुलिस की परेशानी बढ़ गयी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-neighbor-broke-into-the-house-in-govindpur-damaged-the-goods/">जमशेदपुर:

गोविंदपुर में पड़ोसी ने घर में घुसकर की मारपीट, सामान को किया क्षतिग्रस्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही