Search

 
 
 

Jamshedpur : गम्हरिया में टाटा स्टील ग्रोथ शॉप का समर कैंप संपन्न

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : टाटा स्टील ग्रोथ शॉप की ओर से बच्चों के लिए कंपनी के आदित्यपुर कॉम्प्लेक्स गम्हरिया स्थित विद्या ज्योति स्पोर्ट्स ग्राउंड में 15 दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया. यह कैंप शनिवार को समारोहपूर्वक संपन्न हुआ. समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में टीजीएस के जीएम शरद कुमार शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि टिस्को मजदूर यूनियन के महामंत्री शिवलखन सिंह उपस्थित थे. समारोह में सम्मानित अतिथि के रूप में टीजीएस हेड मैन्युफैक्चरिंग पंचम प्रेमलाल टांक, टीजीएस एडमिन एंड इंजीनियरिंग के सीनियर मैनेजर संजय सिंह, मैनेजर स्पोर्ट्स संजीव कुमार, अनन्या लिपी, सतीश कुमार सिंह, अजीत कुमार सिंह उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-weather-sun-gods-wrath-again-during-the-day-lord-indras-blessings-in-the-evening/">Jamshedpur

Weather : दिन में फिर सूर्य देव का कोप, शाम को इंद्रदेव ने की कृपा
अतिथियों ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए समर कैंप में मिले टिप्स व अनुशास को अपने जीवन में आत्मसात करने की सीख दी. समर कैंप में विभिन्न खेल गतिविधियों का संचाल किया गया. इन गतिविधियों के संचाल में कैंप के स्पोर्ट्स को-ऑर्डिनेटर निर्मल कुमार पांडेय, क्रिकेट कोच लालू प्रसाद, फुटबॉल कोच रौनक कुमार, टेबल टेनिस कोच केबी शुक्ला, कराटे कोच शेरगिल, चेस कोच आरके सिंह एवं राक क्लाइंबिंग की कोच पूजा एवं नीतू की सराहनीय भूमिका रही. समारोह का संचालन दिलीप भारद्वाज ने किया. इसे भी पढ़ें : इंडिया">https://lagatar.in/cm-champai-and-kalpana-soren-attended-the-meeting-of-india-block-said-will-win-14-lok-sabha-seat-of-jharkhand/">इंडिया

ब्लॉक की बैठक में शामिल हुए सीएम चंपाई व कल्पना सोरेन, कहा, झारखंड की 14 सीटों पर चुनाव जीतेंगे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही