Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जुगसलाई में हनुमान जयंती पर होगा सुंदरकांड पाठ का आयोजन

Jamshedpur : जुगसलाई तापड़िया कॉम्प्लेक्स स्थित हनुमान मंदिर में 6 अप्रैल को हनुमान जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान सुंदरकांड पाठ के अलावा रात्रि भजन संध्या का आयोजन होगा. भजन संध्या में स्थानीय कलाकर भजनों की प्रस्तुति देंगे. कृष्णा मूर्ति और पुजा झा भजन प्रस्तुत करेंगी. शाम पांच बजे सुधीर पंडित और संजय तापड़िया सुंदरकांड का पाठ करेंगे. विदित है कि पिछले नौ सालों से हनुमान भक्त मंडल जुगसलाई की ओर से तापड़िया हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनायी जाती है. हनुमान भक्त मंडल के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गयी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-women-of-mayumam-distributed-watermelons-in-golmuri/">जमशेदपुर

: मायुमं की महिलाओं ने गोलमुरी में बांटे तरबूज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही