Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सुंदरनगर दुर्गा पूजा समिति का विवाद पहुंचा थाना, हंगामे के बीच बनी सहमती

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Ratan Singh) : सुंदरनगर दुर्गा पूजा समिति में चल रहा आपसी विवाद शनिवार को थाना पहुंचा. बीडीओ सच्चिदानंद महतो, सुंदरनगर थाना प्रभारी प्रभात कुमार और जादूगोड़ा थाना प्रभारी इंद्रदेव राम की उपस्थिति इसे सुलझाने का प्रयास किया गया. दोनों पक्षों से पदाधिकारियों ने बातचीत की और आपसी सहमती से सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा मनाने की अपील की. दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे. इस दौरान  दोनों पक्ष के लोग थाना परिसर में ही आपस में उलझ गए. काफी देर तक उनके बीच तू-तू मैं-मैं होती रही, जिस कारण थाना में हंगामे का माहौल बन गया. दरअसल, विवाद भोग बनाने एवं भोग के बर्तन को लेकर उत्पन्न हुआ था. जिसके बाद थाना परिसर में ही दोनों गुट के बीच वार्ता हुई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-arrival-music-ritual-on-the-holy-morning-of-mahalaya-in-sonari-battalla/">जमशेदपुर

: सोनारी बटतल्ला में महालया के पुण्य प्रभात में हुआ आगमनी संगीत अनुष्ठान

दोनों पक्षों के बीच बनी सहमती

बैठक में दोनों पक्ष के लोगों ने अपनी-अपनी बातों को रखा. काफी समझाने के बाद दोनों के बीच सहमती बनी, जिसके बाद लिखित रूप से दोनों ने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया. तय हुआ कि पूर्व की तरह ही इस बार भी पूजा-अर्चना होगी. दोनों पक्षों से आग्रह किया गया कि शांतिपूर्ण तरीके से पूजा संपन्न करायें ताकि कानून व्यवस्था में कोई बाधा न आए. बीडीओ ने बताया कि सुंदरनगर दुर्गा पूजा समिति में अगर आपसी कोई विवाद था तो उसे केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति या शांति समिति की बैठक में रखना चाहिए था. परंतु अब दोनों पक्षों के बीच वार्ता थाना में कराई गई है. इसमें तय हुआ है कि पुराने परंपरा के अनुसार ही पूजा होगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही