Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सुंदरनगर दुर्गा पूजा समिति की बैठक संपन्न

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सुंदरनगर दुर्गा पूजा समिति की बैठक रविवार को अध्यक्ष सुनिल पसरिजा के सुंदरनगर स्थित आवास में हुई. जिसमें इस वर्ष दुर्गा पूजा को भव्य तरीके से मनाने पर विस्तार से चर्चा हुई. इस दौरान कमेटी के विस्तार पर भी चर्चा हुई. जिसमें ज्यादा से ज्यादा नए सदस्यों को जोड़ने का निर्णय लिया गया. इस अवसर पर अध्यक्ष सुनिल पसरिजा ने कहा कि इस वर्ष दुर्गा पूजा भव्य तरीके से करने का निर्णय लिया गया है. वहीं षष्ठी से लेकर नवमी तक चारों दिन संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. सप्तमी, अष्टमी और नवमी तीन दिन भोग का वितरण किया जाएगा. इस दौरान बच्चों एवं महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा. संचालन सुभाष सिंह ने एवं धन्यवाद ज्ञापन सचिव दिनेश साह ने किया. इस अवसर पर काफी संख्या में समिति के सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-premier-league-lodha-lions-the-blood-and-mobizone-won-their-respective-matches/">चाकुलिया

प्रीमियर लीग : लोधा लायंस, द ब्लड और मोबीजोन ने जीते अपने-अपने मैच
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही