Search

 
 
 

Jamshedpur : सुंदरनगर पुलिस ने भुडरूडीह में चलाया नशा मुक्ति अभियान

 
Jamshedpur (Sunil Sharma) : सुंदरनगर थाना प्रभारी के नेतृत्व में रविवार को थाना अंतर्गत ग्राम भुडरूडीह में नशा मुक्ति अभियान चलाया गया. इस दौरान ग्रामीणों को नशा के खिलाफ जागरूक किया गया. खासकर बच्चों को नशा से दूर रहने की सलाह दी गई. बच्चों को अच्छा नागरिक बनने के लिए पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया गया. इस दौरान बच्चों के बीच 120 सेट स्टेशनरी (कॉपी, कलम, पेंसिल, किताब, रबर, कटर, बिस्कुट, चॉकलेट, कलर एवं स्केल) का वितरण किया गया. मौके पर सुंदरनगर थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा, सब इंस्पेक्टर मानिक बेहरा, करवाटुगरी पंचायत के मुखिया कानून मुर्मू तथा स्थानीय महिलाएं एवं बच्चे शामिल थे. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-mukhiya-sangh-held-a-meeting-and-decided-to-field-candidate-from-chakradharpur-assembly-constituency/">Chakradharpur

: चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र से मुखिया संघ ने बैठक कर प्रत्याशी देने का लिया निर्णय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही