Search

 
 
 

जमशेदपुर : गणेश पूजा समितियों के साथ सुंदरनगर थाना प्रभारी ने की बैठक

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : गणेश पूजा को लेकर सोमवार को सुंदरनगर थाना में क्षेत्र की गणेश पूजा समितियों की एक बैठक आयोजित हुई. थाना प्रभारी अनुज कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने का निर्णय लिया गया. इस दौरान थाना प्रभारी ने सभी गणेश पूजा समितियों से पूजा कमिटी के अध्यक्ष, सचिव समेत अन्य पदाधिकारियों की सूची मांगी. जिससे समन्वय स्थापित किया जा सके. बैठक में 13 पूजा समिति के पदाधिकारी शामिल हुए. इस दौरान सभी से गणेश उत्सव के दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की सूची देने के लिए कहा गया. जिससे आवश्यकता के हिसाब से पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जा सके. थाना प्रभारी ने सभी से पंडाल में अश्लील गाने अथवा अश्लील नृत्य का कार्यक्रम नहीं करने की नसीहत दी. साथ ही चेताया कि ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-salute-tricolor-honored-the-civil-surgeon-by-providing-him-clothes/">जमशेदपुर

: सैल्यूट तिरंगा ने सिविल सर्जन को अंग वस्त्र प्रदान कर किया सम्मानित

बैठक में इन कमिटियों के पदाधिकारी थे मौजूद

बैठक में मुख्य रूप से फ्रेंड्स क्लब सुंदरनगर के अध्यक्ष करण साहू एवं सचिव अनमोल वर्मा (पप्पू), सुंदरनगर नवयुवक संघ के अध्यक्ष गणेश सिंह एवं सचिव रामनिवास ठाकुर, महावीर स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष महावीर एवं सचिव बंटी सिंह, यूनाइटेड स्पोर्टिंग क्लब के सचिव अमित कुमार मिश्रा एवं सह सचिव गुरप्रीत सिंह भोगल, सामुदायिक भवन गणेश पूजा कमिटी के अध्यक्ष डब्ल्यू दीक्षित एवं सचिव राजा कालिंदी, पवन रजक कृष्णा महतो, बंटी सिंह, बबलू ओझा, बंटी शर्मा आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-attack-on-brick-trader-in-kadma/">जमशेदपुर

: कदमा में ईंट कारोबारी पर हमला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही