Search

 
 
 

Jamshedpur : आनंद मार्ग के सुनील आनंद ने 13 वीं बार डोनेट किया एसडीपी

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : आनंद मार्ग के सुनील आनंद ने 13वीं बार डेंगू बीमारी से ग्रसित मरीज के लिए सिंगल डोनर प्लेटलेट्स डोनेट किया. पीड़ित मरीज का ब्लड ए निगेटिव है. जिसके कारण ब्लड बैंक में रक्त एवं एसडीपी नहीं था. ब्लड बैंक के बुलावे पर सुनील आनंद वहां पहुंचे तथा अपना एसडीपी डोनेट किया. बताया कि यह उनका 40 वां रक्तदान भी है. एसडीपी देने के पहले दानकर्ता को अपना पूरा चेकअप करवाना पड़ता है एवं कम से कम डेढ़ लाख से ज्यादा प्लेटलेट्स काउंट होना चाहिए, तभी कोई भी व्यक्ति प्लेटलेट्स दे पाएगा. लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर साइंस में बी-टेक कर रहे अमन राज एवं राजीव रंजन मालाकार ने इस डोनेशन प्रक्रिया में मदद दी. इसे भी पढ़ें : Patamada">https://lagatar.in/patamada-mla-mangal-made-intensive-tour-of-gobarghusi-panchayat/">Patamada

: विधायक मंगल ने गोबरघुसी पंचायत का किया सघन दौरा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही