Search

 
 
 

जमशेदपुर: धारदार हथियार व लाठी से की गयी है सुनिल सिंह की हत्या

 
Jamshedpur (Ashok kumar) : एमजीएम थाना क्षेत्र सुकलारा कैनाल से बरामद शव सुनिल सिंह (32) की था और उसकी हत्या किसी धारदार हथियार और लाठी से की गयी है. इसकी जानकारी सुनिल के पिता विजय सिंह ने दी है. उन्होंने पुलिस को बताया कि मंगलवार की सुबह बेटा शौच के लिये गया हुआ था. शौच करके वह नहीं लौटा. इसके बाद बेको गांव के लोगों ने बताया कि सुनिल का शव कैनाल में पड़ा हुआ है. इसके बाद उन्होंने उसकी पहचान की और थाने में जाकर इसकी शिकायत की थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-illegal-occupation-removed-from-under-construction-railway-overbridge-in-jugsalai/">जमशेदपुर:

जुगसलाई में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के आस-पास से हटा अवैध कब्जा

एक दिन पहले साथ मिलकर खाया था खाना

विजय सिंह ने बताया कि घटना के ठीक एक दिन पहले सोमवार की रात को परिवार के सभी सदस्यों ने साथ मिलकर ही खाना खाया था. इसके बाद सभी बेटे अपने-अपने कमरे में सोने के लिये चले गये थे. दूसरे दिन सुबह वह घर से शौच करने जाने की बात कहकर घर से निकला था. विजय सिंह का कहना है कि सुनियोजित तरीके से सुनिल की हत्या की गयी है. घटना को अंजाम देने में 5 से 6 लोग शामिल हो सकते हैं. इसे भी पढ़ें : पटमदा">https://lagatar.in/patmada-jaldhar-mahto-a-resident-of-bankuchia-hanged-himself-from-a-tree/">पटमदा

: पेड़ से फांसी लगा बंकुचिया निवासी जलधर महतो ने दी जान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही