Search

 
 
 

जमशेदपुर : भाई की हत्या का बदला लेने के लिए की थी सन्नी की हत्या, छह गिरफ्तार

 
  • पुलिस ने हथियार भी किया बरामद
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के मानगो उलीडीह ओपी क्षेत्र के एनएच 33 स्थित वसुंधरा इस्टेट के पास अपराधियों ने हाइवा चालक सन्नी यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस घटना में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियो में प्रवीर सिंह उर्फ छोटू, राहुल राज उर्फ राहुल बच्चा, अर्जुन बच्चा, राहुल राय और दो अन्य शामिल है. पुलिस ने आरपियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किया है. सभी की गिरफ्तारी चाकुलिया से की गई है. पुलिस आज मामले का खुलासा कर सकती है. इसे भी पढ़ें : पूर्व">https://lagatar.in/relief-from-high-court-to-babulal-in-case-making-objectionable-statement-against-former-cm-hemant-soren/">पूर्व

सीएम हेमंत सोरेन पर आपत्तिजनक बयान देने के केस में बाबूलाल को हाईकोर्ट से राहत

भाई का बदला लेने के लिए की सन्नी की हत्या

सूत्रों के अनुसार प्रवीर ने पुलिस को बताया कि उसने भाई प्रदीप सिंह की हत्या का बदला लेने के लिए सन्नी की हत्या की है. प्रदीप हत्याकांड में सन्नी ने रेकी की थी. वहीं एक सप्ताह पूर्व सन्नी उसके घर आकर हंगामा कर रहा था. इसके बाद से अपने साथियों के साथ सन्नी की हत्या का प्लान बनाया. राहुल बच्चा सन्नी की रेकी कर रहा था. एनएच पर सन्नी को अकेला देख राहुल बच्चा ने फोन पर जानकारी दी. इसके बाद एक बाइक पर सवार होकर राहुल सिंह, और अर्जुन के साथ पहुंचे और सन्नी पर फायरिंग कर दी. राहुल सिंह बाइक चला रहा था और प्रवीर बीच में बैठा था. बाइक के पीछे अर्जुन बच्चा बैठा था. घटना को अंजाम देने के बाद सभी बाइक से ही चाकुलिया भाग गए थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही