Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : प्रशासनिक एवं राजनीतिक अत्याचार के शिकार हुए एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक- सरयू राय

Jamshedpur (Sunil Pandey) : एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक के निलंबन पर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की. उन्होंने कहा कि अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरूण कुमार राजनीतिक एवं प्रशासनिक अत्याचार के शिकार हुए हैं. उन्हें जिस तरीके से हटाया गया वह जायज नहीं हैं. एक तो उन्हें वगैर प्राध्यापक के सेवानिवृत होने के बाद अधीक्षक बना दिया गया. उन्हें छङ माह का अवधि विस्तार दिया गया. जिसमें केवल पांच दिन बचा है. लेकिन पांच दिन पहले ही उन्हें बगैर कारण बताए, स्पष्टीकरण पुछे उन्हें निलंबित कर दिया गया. यह सरासर अन्याय एवं नैसर्गिक न्याय के खिलाफ हैं. विधायक सरयू राय ने अस्पताल अधीक्षक के निलंबन की सूचना मंत्री के कार्यालय से जारी होने पर भी आश्चर्य व्यक्त किया. कहा यह असंतुलित मानसिकता और विकृत प्रशासनिक सोच का द्योतक है. उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से इस संबंध में स्पष्टीकरण की मांग की.  इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-criticism-of-the-policies-of-the-central-government-in-the-joint-session-of-three-organizations/">जमशेदपुर

: तीन संगठनों के संयुक्त अधिवेशन में केंद्र सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना

वगैर योग्यता के बना दिया अधीक्षक

अस्पताल अधीक्षक के निलंबन पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सरयू राय ने कहा कि अरूण कुमार स्वास्थ्य मंत्री के इतने प्रिय थे कि वगैर योग्यता के उन्हें अधीक्षक बना दिया. अस्पताल अधीक्षक के लिए प्राध्यापक होना जरूरी है. यही नहीं डॉ. अरूण कुमार 31 जनवरी को सेवानिवृत हो गए थे. लेकिन स्वास्थ्य मंत्री ने उन्हें सेवा विस्तार देते हुए अधीक्षक बना दिया. कार्यकाल पूरा होने के पहले ही उन्हें बड़े बेआबरू तरीके से चलता कर दिया. उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से पुछा कि उनकी कौन सी इच्छा डॉ॰ अरुण कुमार ने नहीं पूरी की ऐसा कौन काम स्वास्थ्य मंत्री करना चाहते थे जिसके लिए वे 5 दिन तक इंतज़ार नहीं कर सकते थे और डॉ॰ अरुण कुमार उनकी मंशा पूरा होने की राह में बाधा बन रहे थे.डॉ॰ अरुण कुमार का निलंबन एक असामान्य घटना है. स्वास्थ्य विभाग में हो रही अनियमितता की पोल खोलने वाली है.  इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-national-human-rights-commission-ordered-an-inquiry-into-the-high-tension-wire-case/">जमशेदपुर

: हाई टेंशन तार मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने दिए जांच के आदेश
  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही