Search

 
 
 

जमशेदपुर : इंटर जेडीसी क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचा सप्लाई चेन

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : इंटर जेडीसी क्रिकेट प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच शुक्रवार को सप्लाई चेन और सीआरएम के बीच खेला गया. आज खेले गए बेहद ही रोमांचक मैच में सप्लाई चेन की टीम ने सीआरएम को हराकर इंटर जेडीसी क्रिकेट के फाइनल में प्रवेश किया. टॉस जीतकर सप्लाई चेन की टीम ने सीआरएम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. सीआरएम की टीम ने सभी विकेट खोकर 68 रन बनाए. आकाश ने 13 गेंदों में 21 रन और मार्कंडेय ने 12 गेंदों में 17 रन बनाए. सप्लाई चैन की तरफ से कप्तान निखिल ने 13 रन देकर दो विकेट लिए. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-neera-yadav-participated-in-the-pariksha-pe-charcha-program-increased-the-enthusiasm-of-the-students/">कोडरमा

: ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में शामिल हुईं नीरा यादव, विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह

सुपर ओवर में सप्लाइ चेन ने मारी बाजी

जवाबी पारी में सप्लाई चेन की टीम भी निर्धारित 10 ओवर में 68 रन ही बना पाई, सप्लाई चैन की तरफ से अभिषेक ने 12 गेंदों में 24 रन बनाए. सीआरएम की तरफ से अभिषेक ने तीन विकेट लिए. स्कोर बराबर होने की वजह से मैच का फैसला सुपर ओवर से किया गया, जिसमें सप्लाई चेन की टीम विजयी रही. प्रतियोगिता का फाइनल मैच 23 जनवरी को होगा. फाइनल मैच में गत विजेता एलडी 3 और पहली बार फाइनल में पहुंची सप्लाई चेन की टीम भिड़ेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही