Search

 
 
 

जमशेदपुर : जादूगोड़ा में सुर संगीत का समापन, एफजी वॉरियर्स टीम ने मचाया धमाल

 
Jadugora : जादूगोड़ा सामुदायिक केंद्र में दो दिवसीय सुर संगीत का मंगलवार को समापन हो गया. कराउके ग्रुप की पहल पर आयोजित इस संगीत संध्या में अंतिम दिन स्थानीय कलाकारो ने अपनी प्रस्तुति से लोगों को खूब झुमाया. कार्यक्रम का संचालन कर रहे यूसिल अधिकारी काशीनाथ चौधरी ने अपने रोचक अंदाज से लोगों को खूब गुदगुदाया. कलाकार रंजन दास की प्रस्तुति "एक दिन मिट जायेगे माटी के मोल, जग में रह जायेगे प्यारे तेरे बोल" पर खूब तालियां बजीं. इसी तरह संदीप गुप्ता, श्रेया राणा, पीयूष सेन, करण, अर्जुन, चन्द्र बहादुर श्रेष्ठ, दिल आले, काशी नाथ चौधरी, छोटू माझी, मुखिया मंजरी बानरा व संजय श्रेष्ठ ने अपनी प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया. अंत में एफजी वॉरियर्स एकेडमी म्यूजिकल टीम के सामूहिक नृत्य ने खूब धमाल मचाया. कार्यक्रम को सफल बनाने में जादूगोड़ा के कराउके ग्रुप के एमके साहू, संजय  श्रेष्ठा, दिल बहादुर आले,संदीप गुप्ता, रंजन दास, चंद्र बहादुर, राकेश कुमार, डमर बहादुर समेत यूसिल कर्मी संजय सिंह, उमेश चंद्र कुमार, श्रीनिवास सिंह, जितेंद्र सिंह ने अहम योगदान दिया. यह भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-2-hardcore-naxalites-of-cpi-maoist-surrender-before-police/">लातेहार

: भाकपा माओवादी के 2 हार्डकोर नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही