Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सुरभि शाखा ने बांटा ठंडा लाल शरबत एवं अंकुरित चना

Jamshedpur (Sunil Pandey) : गुरूवार को मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्धारा इस भीषण गर्मी में अपना सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए साकची राम लीला मैदान स्थित हनुमान मंदिर के पास लगभग 800 से अधिक लोगों के बीच ठंडा लाल शरबत एवं अंकुरित चना का वितरण किया गया. उषा चौधरी एवं राखी अग्रवाल के सौजन्य से आयोजित यह कार्यक्रम शाखा अध्यक्ष निशा सिंघल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. मौके पर जन सेवा सायिंजिका पिंकी छावछरिया ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए शाखा द्वारा लोगों के बीच जन सेवा का कार्यक्रम आगे भी आयोजित होता रहेगा. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा सचिव कविता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ज्योति अग्रवाल, ममता अग्रवाल, पायल अग्रवाल, शकुन मोदी, सीमा अग्रवाल, संगीता मोदी, सीमा अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल एवं निकिता जवानपुरिया आदि का योगदान रहा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-free-painting-training-given-to-children-in-birsanagar/">जमशेदपुर

: बिरसानगर में बच्चों को दिया गया पेंटिंग का निःशुल्क प्रशिक्षण 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही