Search

 
 
 

जमशेदपुर : सुरभि शाखा के कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का समापन, 200 लोगों को मिला लाभ

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : साकची स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित दो दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का सोमवार शाम को समापन हो गया. शिविर का 200 जरूरतमंद दिव्यांगों ने लाभ उठाया. मारवाड़ीु युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा और श्री भगवान महावीर विकालांग सहायता समिति के सहयोग से शिविर में दिव्यांगों को जरूरत के अनुसार कृत्रिम हाथ, पांव, कैलिपर्स, वैशाखी, सुनने की मशीन उपलब्ध करवाई गयी. इस शिविर का आयोजन स्वर्गीय अशोक अग्रवाल की पुण्यतिथि में उनके अनुज कमल अग्रवाल (कमल फार्मास्यूटिकल्स) द्वारा किया गया था. इसे भी पढ़ें : एक्सएलआरआइ">https://lagatar.in/xlri-maxi-fair-to-be-held-on-20-21-january/">एक्सएलआरआइ

: 20-21 जनवरी को होगा मैक्सी फेयर
सुरभि शाखा अध्यक्ष निशा सिंघल, सचिव कविता अग्रवाल, कार्यक्रम सायोंजिका ऊषा चौधरी एवं खुशबू काउंटिया के सयुक्त नेतृत्व शिविर का सफल आयोजन संपन्न हुआ. इस अवसर पर सुरभि शाखा द्वारा आगामी 3 मार्च को होने वाला सामूहिक कन्या विवाह का पोस्टर विमोचन भी किया गया. उन्होंने बताया कि शिविर में आये सभी लोगों के रहने एवं, भोजन की व्यवस्था भी निःशुल्क प्रदान की गई थी. आने वाले समय में भी सुरभि शाखा इस तरह का कार्यक्रम आयोजन करती रहेगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-pm-interacted-directly-with-beneficiaries-under-vikas-bharat-sankalp-yatra/">जमशेदपुर

: विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत पीएम ने लाभार्थियों से किया सीधा संवाद

सभी सदस्यों का रहा सहयोग

समापन समारोह में प्रमुख रूप से बतौर अतिथि मरवाड़ी समाज के गणमान्य क्रमशः संतोष अग्रवाल, कमल अग्रवाल, ओम प्रकाश रिंगसिया, विजय आनन्द मूनका, संदीप मुरारका, अरुण गुप्ता, सार्थक अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, प्रीति अग्रवाल आदि उपस्थित थे. मौके पर मारवाड़ी समाज के गणमान्य लोगों ने सुरभि शाखा के कार्याे की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस शिविर का लाभ लेने वाला दिव्ंयाग बिना किसी सहारे के चल सकते हैं. समापन समारोह का सफल मंच संचालन सचिव कविता अग्रवाल एवं कार्यक्रम संयोजक उषा चौधरी द्वारा किया गया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा की सभी सदस्यों का सहयोग रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही