Search

 
 
 

जमशेदपुर : सुरेश सोंथालिया अध्यक्ष व भरत वसानी ने महासचिव पद के लिए किया नामांकन

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के नामांकन के अतिंम दिन बुधवार को सुरेश सोंथालिया ने अपनी टीम के सदस्यों के साथ नामांकन किया. सुरेश सोंथालिया ने जहां अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया, वहीं भरत वासानी ने महासचिव पद के लिए नामांकन किया. कोषाध्यक्ष किशोर गोलच्छा, उपाध्यक्ष (पीआर डब्ल्यू) सत्यनारयण अग्रवाल, उपाध्यक्ष (इंडस्ट्रीज) महेश सोंथालिया, उपाध्यक्ष (टैक्स एंड फाइनेंस), दिलीप गोलच्छा उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कामर्स), नितेश धूत ने अतिरिक्त सचिव एवं कार्यकारिणी सदस्य के लिए भी लोगों ने नामांकन किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-employees-do-not-get-the-benefit-of-service-fund-union/">जमशेदपुर

: कर्मचारियों को नहीं मिलता है सेवा निधि का लाभ – यूनियन

व्यापारी और सरकार के बीच सेतू का करेंगे काम

सुरेश सोंथालिया ने कहा कि वर्तमान अध्यक्ष विजय आनंद मुनका एकला चलो की तर्ज पर काम करने में विश्वास करते है. उन्होंने व्यापारियों के साथ किए अपने वादे को पूरा नहीं किया, जिसके कारण व्यापारियों में असंतोष है. व्यापारियों के आग्रह पर वे चुनाव मैदान उतरे हैं. उनका काम व्यापारी और सरकार के बीच सेतू का काम करना है. व्यापारियों के लिए जिला प्रशासन एवं सरकार के साथ समन्वय स्थापित करना, कोल्हान में ज्यादा से निवेश कराने का प्रयास करने के साथ ऑन लाइन ट्रेड को नियंत्रित करने के लिए प्रयास करना ही उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि व्यापारियों के लिए चैंबर का दरवाजा 24 घंटे खुला रहेगा. व्यापारियों का हित हमारे लिए सर्वोपरि है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही