Search

 
 
 

जमशेदपुर : श्री हरमंदिर जी पटना साहिब में सुरजीत सिंह खुशीपुर हुए सम्मानित

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टीनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के महासचिव एवं बारीडीह गुरुद्वारा कमेटी के सलाहकार सरदार सुरजीत सिंह खुशीपुर पटना में सम्मानित किए गए हैं. गुरु गोविंद सिंह की जन्मस्थली श्री हरमंदिर जी पटना साहिब में आयोजित 356 वें प्रकाश उत्सव में सरदार सुरजीत सिंह खुशीपुर शीर्ष तख्त श्री अकाल तख्त के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह के आदेश पर सेवा दे रहे थे. वहां देश-विदेश से लाखों संगत पहुंचे थे और लगातार 24 घंटा यह उनकी सेवा में लगे रहे. इनकी सेवा व समर्पण भाव के मद्देनजर कमेटी के प्रधान सरदार जगजोत सिंह सोही, महासचिव इंदरजीत सिंह ने भक्तों की ओर से प्रतीक चिन्ह एवं सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया. इस मौके पर सचिव सरदार हरबंस सिंह खनूजा, उपाध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-shree-shyam-mahila-manch-mango-distributed-warm-clothes-among-needy-children/">जमशेदपुर

: श्री श्याम महिला मंच मानगो ने जरूरतमंद बच्चों के बीच बांटे गर्म कपड़े
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही