Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मानगो में शुरू हुआ स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों का सर्वेक्षण

Jamshedpur ( Mujtaba Haider Rizvi) : सरकार के निर्देश पर मानगो में स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों का सर्वेक्षण किया जा रहा है. यह सर्वेक्षण स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा किया जा रहा है. लेकिन नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव में मानगो नगर निगम को सर्वेक्षण के काम में मदद करने के निर्देश दिए हैं. इसके बाद कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने नगर प्रबंधक राहुल कुमार को इस सर्वेक्षण में सहयोग करने का निर्देश दिया है. कार्यपालक पदाधिकारी ने इस संबंध में गुरुवार को एक बैठक भी की है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-munna-singh-and-group-became-the-winner-in-the-mens-swimming-competition/">जमशेदपुर

: तैराकी प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में मुन्ना सिंह एंड ग्रुप बना विजेता

स्लम बस्तियों में होगी स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों की खोज

मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की टीम के साथ उनके नगर प्रबंधक मानगो के स्लम क्षेत्र में जाएंगे और वहां लोगों से बात कर स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों की सूची तैयार करेंगे. उन्होंने नगर प्रबंधक को निर्देश दिया कि एक भी बच्चा छूटना नहीं चाहिए और सभी घरों को सर्वे के दायरे में लिया जाए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही