Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : हुरलुंग जलापूर्ति योजना की डिजाइन व ड्राइंग बनाने के लिए सर्वे शुरू

Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : जमशेदपुर प्रखंड के हुरलुंग में साढ़े नौ करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित जलापूर्ति योजना की ड्राइंग व डिजाइन बनाने के लिए सर्वे का काम तेजी से चल रहा है. इसके लिए सर्वे सुनील कुमार चौहान की कंपनी कर रही है. साथ ही योजना की डिजाइन और ड्राइंग भी जमशेदपुर की यही कंपनी तैयार करेगी. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अ​धिकारियों का कहना है कि अगस्त के पहले सप्ताह में योजना की डिजाइन और ड्राइंग तैयार कर ली जाएगी. इसके बाद डिजाइन व ड्राइंग को मंजूरी के लिए रांची भेजा जाएगा. वहां से मंजूरी के बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-kolhan-university-officials-reached-jln-college-wi-fi-facility-will-be-restored/">चाईबासा

: कोल्हान विवि के पदाधिकारी पहुंचे जेएलएन कॉलेज, वाई-फाई की सुविधा होगी बहाल

पांच गांवों को जलापूर्ति योजना से मिलेगा लाभ

हुरलुंग जलापूर्ति योजना से इलाके के पांच गांवों को पानी मिलेगा. इन गांवों में लुपुंगडीह, मनपीटा, नूतनडीह, हुरलुंग आदि हैं. इन गांवों में पेयजल संकट था. इनके आसपास गोविंदपुर जलापूर्ति और मोहरदा जलापूर्ति योजना के धरातल पर उतरने के बाद इन गांवों के लोग भी अपने लिए एक जलापूर्ति योजना की मांग कर रहे थे. इस पर विधायक मंगल कालिंदी के प्रयास से इस योजना को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को हरी झंडी मिली है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-election-of-adl-society-will-be-held-on-july-31-nomination-form-will-be-available-from-15/">जमशेदपुर

: 31 जुलाई को होगा एडीएल सोसायटी का चुनाव, 15 से मिलेगा नामांकन फार्म

एक मिलियन लीटर पर डे की होगी क्षमता

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस योजना के तहत बनने वाले फिल्टर प्लांट की क्षमता एक मिलियन लीटर पर डे की होगी. इसमें हुरलुंग में स्वर्णरेखा नदी के किनारे ही वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगा. साथ ही पानी की दो टंकियां बनाई जाएंगी. एक टंकी लुपुंगडीह में बनेगी व दूसरी टंकी कहां बनेगी इसके लिए अब तक स्थल का चयन नहीं हो पाया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-east-singhbhum-no-1-in-the-state-in-revenue-collection-zero-in-facilities/">जमशेदपुर

: राजस्व संग्रह में प्रदेश में पू.सिंहभूम No.1,सुविधाओ में शून्य
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही