Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सुशील पांडेय बने श्री कचहरी बाबा मंदिर कमेटी के अध्यक्ष

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : पुराना कोर्ट स्थित श्री श्री चंद्र मौलेश्वर महादेव कचहरी बाबा मंदिर कमेटी का सोमवार को पुनर्गठन किया गया. इसमें सर्वसम्मति से युवा कर्मठ समाजसेवी सुशील पांडे को मंदिर कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया. वहीं चंद्रगुप्त सिंह एवं अरुण सिंह को संरक्षक बनाया गया है. अजय सिंह को सलाहकार, दिलीप जायसवाल, डॉक्टर अनिल कुमार पाठक, गोपाल शाह एवं मोहन दास उपाध्यक्ष तथा लखी प्रसाद, संतोष महतो, शक्ति सिंह को सचिव बनाया गया है. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-efforts-to-shift-emergency-to-cathlab-intensified-superintendent-inspected/">धनबाद:

 कैथलैब में इमरजेंसी को शिफ्ट करने की कवायद तेज, अधीक्षक ने किया निरीक्षण
नवनीत तिवारी को कोषाध्यक्ष व नागेन्द्र कुमार व सोनू ठाकुर को मीडिया प्रभारी बनाया गया है. इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी समिति में 51 सदस्य को शामिल किया गया है. यह जानकारी सोमवार को मंदिर परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता कर दी गयी. नयी कमेटी के साथ सभी लोगों ने बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और मंदिर विकास का संकल्प लिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही