Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : गोपाल मैदान में स्वदेशी मेला शनिवार से 16 अक्टूबर तक, लगेंगे 300 स्टॉल

Jamshedpur (Sunil Pandey) : जमशेदपुर में विगत 16 वर्षों से आयोजित हो रहा स्वदेशी मेला का उद्धाटन आठ अक्टूबर को गोपाल मैदान में होगा. उक्त मेला 16 अक्टूबर तक चलेगा. जिसमें 19 राज्यों के लगभग 300 स्टॉल होंगे. राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं सीबीएमडी के निदेशक मनोज सिंह ने बताया कि इस मेले झारखंड सहित पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, बंगाल, तमिल नाडु, गुजरात, बिहार सहित 19 राज्यों से स्टॉल धारकों की सहभागिता होगी. इस मेले में विभिन्न क्षेत्रों से जैसे हैंडीक्राफ्ट, लघु एवं कुटीर उद्योग के उत्पाद ,एजुकेशन, रियल स्टेट, ऑटो इंडस्ट्रीज, टेक्सटाइल, हैंडलूम, एफएमसीजी, इलेक्ट्रॉनिक्स, सामाजिक, हेल्थ सेक्टर, सर्विस सेक्टर, फर्नीचर, टेलीकॉम आदि के लगभग 300 स्टॉल्स देखने को मिलेंगे. मेले में शहरवासियों के लिए आकर्षक फूड स्टॉल एवं बच्चों के लिए झूलों का भी प्रावधान किया गया है. उन्होंने बताया कि मेले का उद्घाटन स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय संयोजक आर सुंदरम, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो एवं विधायक सरयू राय संयुक्त रुप से करेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-awareness-chariot-of-dalsa-reached-rural-areas-under-nyay-aapke-dwar-program/">जमशेदपुर

: न्याय आपके द्वार कार्यक्रम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचा डालसा का जागरूकता रथ

प्रतिदिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

उन्होंने बताया कि मेला प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से रात्रि के 9.30 बजे तक रहेगा. मेले में आम लोगों का प्रवेश निःशुल्क रहेगा.साथ ही प्रतिदिन हर वर्ग के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा. जिसमें सीट एंड ड्रॉ, त्वरित भाषण, शंख बजाओ, महापुरुषों की वेशभूषा, भारत को जानो पर क्विज, रंगोली एवं योग प्रतियोगिताएं शामिल हैं. इसके अलावे परिवार-समाज एवं राष्ट्र निर्माण में वरिष्ठ नागरिकों की भूमिका, स्वदेशी चिकित्सा पद्धति ,नई शिक्षा नीति, स्वावलंबी भारत में युवाओं की भूमिका, गैर परंपरागत ऊर्जा, परिवार-समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर संगोष्ठी का आयोजन होगा. मेला का मुख्य आकर्षण प्रतिदिन का सांस्कृतिक होगा. जिसमें स्थानीय कलाकारों द्वारा छऊ नृत्य, विभिन्न राज्यों के लोक नृत्य, कवि सम्मेलन, जादू, गीत एवं गजल का आयोजन होगा. प्रेस वार्ता में अशोक गोयल, सीबीएमडी के झारखंड एवं बिहार प्रांत की प्रमुख मंजू ठाकुर, स्वदेशी जागरण मंच के जमशेदपुर विभाग के सह संयोजक अमित मिश्रा,राजपति देवी समेत अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-69-tribal-girls-selected-in-tata-electronics-limited-left-for-tamil-nadu/">जमशेदपुर

: 69 जनजातीय युवतियों का टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड  में हुआ चयन, तमिलनाडू के लिए हुईं रवाना.
  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही