Search

 
 
 

जमशेदपुर : नदी पूजन के साथ 14 को धूमधाम से मनेगा स्वर्णरेखा महोत्सव

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट एवं युगांतर भारती के संयुक्त तत्वावधान में 14 जनवरी (रविवार) को `स्वर्णरेखा महोत्सव 2024` का आयोजन किया जाएगा. इसके तहत प्रत्येक वर्ष की भांति नदियों का पूजन किया जाएगा. यह पूजन समारोह सोनारी स्थित दोमुहानी नदी घाट सहित भुइयांडीह कल्याणनगर घाट, सीतारामडेरा के पाण्डेय घाट और बारीडीह स्थित भोजपुर काॅलोनी घाट पर होगा. सोनारी स्थित दोमुहानी घाट पर प्रातः 10.30 बजे नदी पूजन होगा, इसके पश्चात प्रसाद का वितरण किया जाएगा. ज्ञात हो कि युगांतर भारती और स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिवर्ष नदी पूजन किया जाता है, जिसमें नदी पूजन कार्यक्रम में शहर एवं प्रदेश के विभिन्न विभूतियां शिरकत करते हैं. इस वर्ष यह 19वां नदी पूजन महोत्सव होगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-swami-vivekanandas-birth-anniversary-celebrated-as-youth-day/">जमशेदपुर

: युवा दिवस के रूप में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती

विधायक सरयू राय होंगे शामिल

स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी अशोक गोयल ने जानकारी दी है कि पूजन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय शामिल होंगे. सोनारी, दोमुहानी घाट पर पूजन कार्यक्रम मुकुल मिश्रा, जबकि भुइयांडीह पांडेय घाट और बारीडीह भोजपुर घाट में पूजन कार्यक्रम सुबोध श्रीवास्तव और मनोज उज्जैन की देखरख में किया जाएगा. इसके लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही