Search

जमशेदपुर : मानगो में पुराने विवाद में पड़ोसियों के बीच तलवारबाजी

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के मानगो थाना अन्तर्गत दाईगुट्टू में पुराने विवाद को लेकर मारपीट शुरू हो गई. मामले इतना बढ़ गया कि दोनो पक्षों के बीच तलवारबाजी भी हुई. इस घटना में दोनो पक्षों के लोग घायल हुए है. सभी घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों में एक पक्ष से शिवजी शुक्ला और रामजी शुक्ला जबकि दूसरे पक्ष से अभिषेक और अंकित शामिल है. शिवजी शुक्ला की स्थिति को देखते हुए उन्हें टीएमएच रेफर कर दिया गया जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. शिवजी के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया है. इसे भी पढ़ें : भगवान">https://lagatar.in/bjp-leader-sambit-patra-on-fast-for-three-days-from-today-over-his-comment-on-lord-jagannath/">भगवान

जगन्नाथ पर टिप्पणी को लेकर आज से तीन दिन तक उपवास पर भाजपा नेता संबित पात्रा

दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जानकारी देते हुए थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि दोनो परिवारों के बीच पूर्व से रास्ते को लेकर विवाद चला आ रहा था. इसी बीच मंगलवार को सुबह दोनो पक्ष आपस में भिड़ गए जिसमे दोनो पक्षों के लोग घायल हो गए. इस मामले में अभिषेक और अंकित को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. इसे भी पढ़ें : आरोपियों">https://lagatar.in/if-the-accused-is-not-punished-then-how-will-the-incidents-of-rape-of-children-stop/">आरोपियों

को नहीं मिलेगी सजा, तो कैसे रुकेंगे बच्चों के साथ दुष्कर्म? झारखंड में 7911 में से 6620 केस पेंडिंग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//