Search

 
 
 

जमशेदपुर : वीमेंस यूनिवर्सिटी में वीसी चैंबर तक ही सिमट कर रह गई सिंडिकेट मीटिंग

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में सिंडिकेट की बैठक हुई, लेकिन किसी को इस संबंध में खबर तक नहीं हुई. बैठक के बारे में कुछ भी खुलासा करने को विश्वविद्यालय का कोई भी अधिकारी तैयार नहीं है. बैठक में किन एजेंडों पर चर्चा हुई, क्या-क्या निर्णय लिए गए? इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी जा रही है. विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से ऐसा क्यों किया जा रहा है यह समझ से परे है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-three-more-budding-football-stars-of-the-district-join-jfc/">चाईबासा

: जिले के और तीन उदीयमान फुटबॉल सितारा जेएफसी में शामिल
कोई नया एजेंडा नहीं हालांकि विश्वविद्यालय के कुछ अधिकारी बताते हैं की मीटिंग में किसी भी नए एजेंडे पर चर्चा नहीं हुई. सभी पुराने एजेंडे थे. उन्हीं पर चर्चा हुई और अग्रेतर कार्रवाई के लिए निर्णय लिया गया. जबकि इसी को संदेह की दृष्टि से देखा जा रहा है और कई सवाल उठाए जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-class-10-student-commits-suicide-by-hanging-herself-in-telco/">जमशेदपुर

: टेल्को में 10वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बैठक के प्रस्ताव व निर्णय नहीं किये गये सार्वजनिक

जानकार सूत्रों की माने तो अबतक कोल्हान विश्वविद्यालय में जितने भी सिंडिकेट बैठक हुई है सभी बैठकों के प्रस्तावों एवं निर्णयों को सार्वजनिक किया जाता रहा है. लेकिन वीमेंस विश्वविद्यालय की इस सिंडिकेट मीटिंग में ऐसे कौन से मुद्दे थे, कौन सी गोपनीय चर्चा हुई, जिसे सार्वजनिक करने से परहेज किया गया. वीमेंस यूनिवर्सिटी में भी इससे पूर्व जितने भी सिंडिकेट बैठकें हुई उनके मुद्दे, प्रस्ताव एवं निर्णयों को साझा किया जाता रहा है. लेकिन इस बार ऐसा क्यों नहीं किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही