Search

 
 
 

जमशेदपुर : गोपाल मैदान में गणतंत्र दिवस पर निकलेगी झांकी, परेड में शामिल होंगी 7 टुकड़ियां

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर बुधवार को एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) नन्दकिशोर लाल की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठकम जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन गोपाल मैदान में करने का निर्णय लिया गया. इस वर्ष परेड में सुरक्षा बलों की सात टुकडियों शामिल होंगी. जिसमें एक टुकड़ी जैप-6, दो टुकड़ी जिला पुलिस बल, एक टुकड़ी सहायक पुलिस तथा एक-एख टुकड़ी एनसीसी कैडेटों की होगी. जिसमें बालक व बालिका भाग लेंगी. परेड में बैंड पार्टी के रूप में संत मैरी स्कूल की टीम रहेगी. बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा झांकी निकालने का भी निर्णय लिया गया. बच्चों द्वारा निकाली जाने वाली प्रभात फेरी की अनुमति नहीं दी गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-34th-shyam-mahotsav-at-sakchi-bazar-shiv-temple-on-february-1/">जमशेदपुर

: साकची बाजार शिव मंदिर में 34वां श्याम महोत्सव एक फरवरी को

24 जनवरी को होगी फुल ड्रेस रिहर्सल

बैठक में उपस्थित सार्जेंट मेजर को परेड में शामिल हो रही सभी टुकड़ियों को परेड पूर्वाभ्यास कराने का निर्देश दिया गया. परेड में शामिल टुकड़ियों का पूर्वाभ्यास आगामी 21, 22, 23 एवं 24 जनवरी को होगा. 24 जनवरी को ही परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल गोपाल मैदान में किया जाएगा. जिसका निरीक्षण उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी एवं वरीय आरक्षी अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा. इसके लिए एक आयोजन समिति का गठन किया गया. समिति में अपर जिला दंडाधिकारी (विधा व्यवस्था), अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, नजारत उप समाहर्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, महाप्रबंधक जमशेदपुर टाउन सर्विसेज जुस्को, पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय-एक को मुख्य रूप से शामिल किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fair-price-shop-dealers-association-organized-a-meeting-at-dimna-lake/">जमशेदपुर

: फेयर प्राईस शॉप डीलर्स एसोसिएशन ने डिमना लेक में आयोजित किया मिलन समारोह

बैठक में ये अधिकारी थे मौजूद

अपर उपायुक्त जयदीप तिग्गा, निदेशक एनईपी ज्योत्सना सिंह, डीसीएलआर (धालभूम) रवीन्द्र गागराई, जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार, डीएसपी सीसीआर अनिमेश गुप्ता, जिला कल्याण पदाधिकारी राजेश पांडेय, जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कालिंदी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नेहा संजना खलखो, सभी कार्यपालक दण्डाधिकारी धालभूम अनुमंडल, एलडीएम, जुस्को, टाटा कंपनी के प्रतिनिधि सहित अन्य पदाधिकारी एवं स्टेक होल्डर उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-strike-of-the-head-union-continues-for-the-third-day-the-ward-member-union-gave-support/">जमशेदपुर

: मुखिया संघ का धरना तीसरे दिन भी जारी, वार्ड सदस्य संघ ने दिया समर्थन
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही