Search

 
 
 

जमशेदपुर : तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर 'हर घर तिरंगा' पोर्टल पर अपलोड करें : कमांडेंट

 
  • रैफ ने `हर घर तिरंगा` अभियान के तहत बाइक रैली निकाल लोगों को किया जागरूक
  • अधिकारियों और जवानों ने भारत माता का उद्घोष कर लोगों में भरा जोश व उत्साह
Jamshedpur (Ranjit Kumar Sharma) : सुंदरनगर स्थित रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ) की 106वीं बटालियन ने मंगलवार को "हर घर तिरंगा" कार्यक्रम के तहत भव्य तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया. यह रैली रैफ कैम्प परिसर से निकल कर सुंदरनगर एवं आस-पास के क्षेत्रों का भ्रमण कर रैफ कैम्प में लौटकर समाप्त हुई. इस विशेष आयोजन का नेतृत्व रैफ 106वीं बटालियन के कमांडेंट राजीव कुमार के निर्देशन में किया गया. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-hemant-government-cheated-in-the-name-of-providing-job-and-unemployment-allowance-madhu-koda/">Kiriburu

: नौकरी व बेरोजगारी भत्ता देने के नाम पर हेमंत सरकार ने ठगा – मधु कोड़ा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/RAF-15-AUG-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्थानीय जनता को बाइक रैली निकाल कर देशप्रेम और राष्ट्रभक्ति के प्रति जागरूक किया गया. इस दौरान तिरंगा बाइक रैली में शामिल रैफ के जवान भारत माता का उद्घोष करते हुए लोगों में जोश और उत्साह भरा. रैली का मुख्य उद्देश्य `हर घर तिरंगा` का संदेश जन-जन तक पहुंचाना था. कमांडेंट राजीव कुमार ने इस अवसर पर सभी को तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर `हर घर तिरंगा` पोर्टल पर अपलोड करने के लिए प्रेरित किया. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-movement-paid-off-municipal-corporation-repaired-the-road-overnight/">Adityapur

: आंदोलन लाया रंग, नगर निगम ने रातों रात की सड़क मरम्मत
उन्होंने इस पहल को भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस को मनाने के लिए एक अभिनव और रचनात्मक दृष्टिकोण के रूप में वर्णित किया. तिरंगा बाइक रैली में द्वितीय कमान अधिकारी शैलेन्द्र कुमार, विवेक कुमार, सीएमओ (एसजी) डॉ. अश्वनी कुमार, उप कमांडेंट नागेन्द्र सिंह, उप कमांडेंट मनीषा पाठक, सहित अन्य अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, जवान और महिला कार्मिक शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही