Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : दीपावली से पूर्व लॉकडाउन उल्लंघन के मामले वापस लें सीएम- डॉ.अजय

Jamshedpur (Sunil Pandey) : पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. अजय कुमार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर लॉकडाउन उल्लंघन के दर्ज मामलों को वापस लेने का अनुरोध किया.सीएम को भेजे गए इस सुझाव पत्र में डॉ.अजय ने कहा है कि झारखंड की जनता के हित मे एक जरूरी मांग जिस पर हम सभी का ध्यान नहीं गया है यह झारखंड की जनता के लिए दीपावली का तोहफा साबित हो सकता है. इसलिए गठबंधन सरकार के 1000 दिन पूरे होने पर सरकार से कोरोनाकाल के दौरान जाने-अनजाने में राज्य के जरूरतमंद लोगों को घरों से बाहर निकलने के दौरान लॉकडाउन उल्लंघन के दर्ज मामले को सरकार को वापस लेना चाहिए. उक्त परिस्थिति में ड्यूटी पर तैनात पुलिस, प्रशासनिक दंडाधिकारी और अन्य सरकारी कर्मचारियों की भी मजबूरी थी कि वह मामला दर्ज कर ऐसी गलतियों पर रोक लगाएं. इस परिस्थिति में राज्य के विभिन्न जिलों में जनता पर सैकड़ों केस न्यायालयों में लंबित हैं जिससे केस का बोझ भी बढ़ा है. उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं में न सिर्फ रोजगार वाले बल्कि बेरोजगार आदमी भी थानों और न्यायालयों के चक्कर काट रहे हैं. देश के कुछ राज्यों में सरकार ने लॉकडाउन उल्लंघन के मामले वापस लिए हैं ताकि आम आदमी को राहत मिले. इसी तरह झारखंड में भी लंबित सभी मामलों को वापस लेने की पहल हो सकती है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steel-foundation-provided-medical-equipment-worth-three-crores-to-the-district-administration/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील फाउंडेशन ने तीन करोड़ के चिकित्सा उपकरण जिला प्रशासन को कराया उपलब्ध

कोर्ट पर कम होगा मुकदमों का बोझ

मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में डॉ.अजय ने कहा कि इस विषय पर सरकार गंभीरतापूर्वक विचार कर दीपावली से पूर्व इस मुद्दे पर निर्णय ले तो यह वैसे पीड़ित परिवारों के लिए एक उपहार स्वरूप होगा जो लॉकडाउन उल्लंघन केस के कारण परेशान हैं. वास्तव में देखें तो अगर यह मांग पूरी हुई तो झारखंड में यह सरकार की बड़ी घोषणा साबित होगी. इससे न सिर्फ कोर्ट और थानों पर लंबित मामलों में बोझ कम होगा बल्कि हजारों व्यापारियों और आम नागरिकों को बड़ी राहत मिल सकती है. इस सुझाव के बाद उम्मीद जगी है कि मुख्यमंत्री जल्द ही इस पर निर्णय लेंगे क्योंकि जनता से जुड़े अहम मुद्दों पर हेमंत सरकार अब ताबड़तोड़ फैसले ले रही है. ज्ञात हो कि देश में यूपी, केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडू जैसे राज्यों में लॉकडाऊन उल्लंघन के दर्ज मामले राज्य सरकारों ने वापस लिएं हैं. बीते 29 सितंबर को ही केरल के मुख्यमंत्री पीनाराई विजयन ने भी लॉकडाऊन उल्लंघन के दर्ज मामले वापस लेने की घोषणा की है. डॉ. अजय कुमार उक्त राज्य के कांग्रेस के प्रभारी भी हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-youth-chetna-manch-kali-puja-committee-reconstituted-rameshwar-kumar-as-president-jai-yadav-and-vishu-singh-as-general-secretary/">जमशेदपुर

: नवयुवक चेतना मंच काली पूजा कमिटी का पुनर्गठन, रामेश्वर कुमार अध्यक्ष, जय यादव और विशु सिंह बने महासचिव
  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही