Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : ग्रेजुएट कॉलेज की घटना को लेकर टाकू ने की बैठक, कहा डॉ पूजा सिन्हा का कॉलेज परिसर में प्रवेश निषेध करे विश्वविद्यालय

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में शिक्षक संघ टाकू की आपातकालीन बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता टाकू के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र भारती ने की. यह बैठक ग्रेजुएट कॉलेज में राजनीति विज्ञान की सहायक प्राध्यापक डॉ रश्मि कुमारी के साथ हुई मारपीट की घटना के संदर्भ में की गई. बैठक में इस घटना की घोर निन्दा एवं भर्त्सना की गई. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि डॉ पूजा सिन्हा के पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए किसी भी स्तर के जांच से पहले ग्रेजुएट कॉलेज के कैंपस में घुसने पर प्रतिबंध लगना चाहिए, ताकि पीड़िता को निष्पक्ष न्याय मिल सके. वक्ताओं ने कहा कि इस कुकृत्य को लेकर पूरा टाकू महापरिवार डॉ पूजा सिन्हा के खिलाफ और डॉ रश्मि कुमारी को न्याय दिलाने के लिए संकल्पबद्ध है. उचित न्याय नहीं मिलने की स्थिति में संघ अग्रेतर कदम उठाने के लिए बाध्य होगा. इसे भी पढ़ें : 22">https://lagatar.in/gumla-court-sentenced-7-culprits-in-22-crore-embezzlement-case-cid-had-investigated/">22

करोड़ गबन मामले में गुमला कोर्ट से 7 दोषियों को सजा, CID ने की थी जांच
बैठक में उपस्थित टाकू के पदाधिकारी व शिक्षकों ने कहा कि ग्रेजुएट कॉलेज परिसर में डॉ रश्मि कुमारी पर हुए हमले से शिक्षक एवं शिक्षण संस्थानों के सम्मान पर ठेस पहुंची है, इसकी पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए कॉलेज एवं कोल्हन विश्वविद्यालय प्रशासन ठोस निर्णय ले, ताकि शिक्षकों एवं विद्यार्थियों में व्याप्त असुरक्षा के भाव को दूर किया जा सके. एक शिक्षक अपने विद्यार्थियों का एवं समाज का आदर्श होता है. उसके द्वारा हिंसा कतई स्वीकार नहीं की जा सकती है. इसे भी पढ़ें  : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-birth-anniversary-of-national-poet-ramdhari-singh-dinkar-celebrated-in-graduate-college/">जमशेदपुर

: ग्रेजुएट कॉलेज में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की मनाई गई जयंती
बैठक में कहा गया कि डॉ पूजा सिन्हा के कुकृत्यों के खिलाफ घाटशिला कॉलेज में भी विश्वविद्यालय ने एक जांच समिति बनाई थी, जिसमें डॉ पूजा सिन्हा दोषी पाई गई थी, लेकिन तात्कालिक विश्वविद्यालय प्रशासन ने सजा के बदले उसके मनचाहे महाविद्यालय में स्थानातरण कर पुरुस्कृत किया. आज की घटना उसी पुरुस्कार की परिणति है. वक्ताओं ने कहा कि एक जूनियर शिक्षक का अपने सीनियर शिक्षक और विभागाध्यक्ष के प्रति इस तरह का हिंसक कृत्य कुछ सीनियर शिक्षक और अधिकारी के सहयोग और समर्थन को भी इंगित करता है. टाकू इस विषय पर भी निष्पक्ष जांच की मांग करता है. जांचोपरांत जो भी व्यक्ति इस तरह के कुकृत्य को बढ़ावा देने में संलिप्त पाया जाए, उस पर भी उचित कार्रवाई होनी चाहिए. टाकू ग्रेजुएट महाविद्यालय प्रशासन से और कोल्हान विश्विद्यालय प्रशासन से यह मांग करता है कि पूरी जांच प्रक्रिया के दौरान विशेष ध्यान रखा जाए. बैठक में टाकू के कई सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही