Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : तांतनगर पुलिस ने की छापेमारी, 37 पेटी विदेशी शराब जब्त

Advertisement
Advertisement
Tantnagar (Ganesh Bari) : तांतनगर ओपी पुलिस को दशहरा मेला के पहले बड़ा पोखरिया में बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने ओपी क्षेत्र के बड़ा पोखरिया में छापेमारी कर विदेशी शराब की 37 पेटी जब्त की है. पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि तांतनगर ओपी क्षेत्र के बड़ा पोखरिया में दशहरा मेला में खपाने के लिए गाड़ी से बड़ी मात्र में विदेशी शराब की पेटियां उतारी गयी है. एसपी ने तांतनगर ओपी पुलिस त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया. ओपी प्रभारी राहुल कुमार राम ने टीम गठित कर छापेमारी की. बड़ा पोखरिया के रहनेवाले प्रताभ सावैंया के घर से 37 पेटी विदेशी शराब पुलिस ने जब्त की है. पुलिस ने जब्त शराब की पेटियों को तांतनगर ओपी में रखा है. हालांकि मौके से प्रभात सावैंया फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया. पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/ranchi-district-allotted-to-39-trainee-dsps/">

 रांचीः 39 प्रशिक्षु डीएसपी को आवंटित हुआ जिला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही