Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : अखंड सम्मेलन में 200 लोगों को तपन ब्रह्मचारी ने दी दीक्षा

Jamshedpur (Ranjit Kumar Sharma) :  झारखंड सम्मिलित अखंड संगठन द्वारा आयोजित अखंड सम्मेलन कार्यक्रम का सोमवार को अंतिम दिन था. कार्यक्रम का आयोजन संगठन ने साकची स्थित बंगाल क्लब में किया था. सोमवार को गुरु प्रधान श्रीश्री तपन ब्रह्मचारी ने करीब 200 लोगों को दीक्षा प्रदान की. दीक्षा लेने वाले रविवार से शाकाहारी (निरामिस) आहार में थे. सोमवार को स्नान कर शुद्ध वस्त्र पहन उपवास कर दीक्षा ग्रहण की. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Bangal-Club-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-shyam-babas-nishan-yatra-will-be-taken-out-with-pomp-on-march-2/">चाईबासा

: दो मार्च को धूमधाम से निकाली जाएगी श्याम बाबा की निशान यात्रा
दीक्षा लेने वालों में काफी उत्साह देखा गया. दूर-दूर से लोग दीक्षा लेने के सुबह से ही बंगाल क्लब में जमा होने लगे थे. दीक्षा लेने के पश्चात सभी लोगों ने भोग ग्रहण किया. कार्यक्रम में काफी संख्या में गुरु भाई-बहन उपस्थित थे. तीन दिनों तक  चले कार्यक्रम में माहौल काफी भक्तिमय हो गया था. संगठन के प्रधान की विदाई गुरु-भाई बहनों ने फूलों की बारिस से की. संघ प्रधान पुपून भी आश्रम लौट गए. जमशेदपुर अखंड मंडली सचिव संजीव चंद्र राय और कार्यकारी अध्यक्ष रामकृष्ण मिश्र ने कार्यक्रम का सफल आयोजन के लिए सभी कार्यकर्ता, गुरु भाई-बहन, प्रशासन को धन्यवाद दिया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Bangal-Club-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : 14">https://lagatar.in/inter-exam-to-be-held-from-march-14-college-did-not-give-admit-card-to-students-matter-reached-hc/">14

मार्च से होनी है इंटर की परीक्षा, छात्रों को कॉलेज ने नहीं दिया एडमिट कार्ड, HC पहुंचा मामला
इससे पहले रविवार को प्रातः 8 बजे से कार्यक्रम बंगाल क्लब में शुरू हुआ था. समवेत उपासना के साथ रविवार को अखंड सम्मेलन शुरू हुआ. हजारों शिष्यों ने  एक साथ बैठकर समवेत उपासना की. हरिओम के भजन से सारा माहौल भक्तिमय हो उठा था. सुबह 9.30 बजे तक उपासना का कार्यक्रम चला. इसमें संगठन प्रधान श्रीश्री तपन ब्रह्मचारी भी उपस्थित थे. उसके बाद नगर संकीर्तन परिक्रमा की गई. दोपहर 12 बजे से दोपहर तीन बजे तक महाप्रसाद वितरण किया गया. कार्यक्रम की जानकारी सेवक सह मीडिया प्रभारी शशांक गांगुली ने दी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही