Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : कर्मी सम्मेलन में तपन ब्रम्हचारी ने चरित्र गठन पर प्रकाश डाला

Jamshedpur : झारखंड सम्मिलित अखंड संगठन की ओर से साकची बंगाल में आयोजित कर्मी सम्मेलन में शनिवार को मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के प्रमुख बोकारो पुपुनकी के रहनेवाले तपन ब्रम्हचारी पहुंचे हुये थे. उन्होंने सम्मेलन में कर्मियों को मुख्य रूप से चरित्र गठन के बारे में जानकारी दी. उन्होंने जीवन जीने से संबंधित कई बिंदुओं पर प्रकाश डालकर अभिभावकों को जागरूक करने का प्रयास किया. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-dg-substation-workers-protest-against-transfer/">धनबाद:

स्थानांतरण के विरोध में डीजी सबस्टेशन के कर्मियों ने किया प्रदर्शन

युवाओं को संगठन से जोड़ने की अपील

कर्मी सम्मेलन के माध्यम से युवाओं को भी संगठन से जोड़ने की अपील की गयी. साथ ही चरित्र निर्माण को लेकर भी उन्होंने जानकारी दी. कहा गया कि पश्चिमी सभ्यता आज घर करती जा रही है. इससे युवा वर्ग संस्कार विहिन हो जायेंगे. बच्चों को कम उम्र से ही संस्कार देना शुरू करना होगा. ईश्वर के चरणों में समर्पण करना ही जीवन है. आज किसी को दुखी नहीं करना चाहिये. अश्लील किताबें नहीं पढ़ने और लालच नहीं करने की भी जानकारी देनी होगी. [caption id="attachment_565465" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/stall.jpeg"

alt="" width="600" height="400" /> कर्मी सम्मेलन में लगा स्टॉल.[/caption]

सम्मेलन का समापन होगा 27 को

झारखंड अखंड सम्मेलन का समापन 27 फरवरी को होगा. इस बीच तपन ब्रम्हचारी (दादामणि) को लोग सुनेंगे. उन्होंने स्वामी स्वरूपानंद परमहंसदेव की जीवनी पर भी प्रकाश डाला. स्वामी स्वरूपानंद की जीवनी, उनके आदर्श और उनके विचारों का प्रचार-प्रसार करने की भी अपील की.

बोकारो में संगठन का चलता है स्कूल और छात्रावास

संगठन के लोगों ने बताया कि बोकारो में अवैतनिक स्कूल और छात्रावास खोला गया है. यहां पर कम दर पर बच्चों को शिक्षा दी जाती है. साथ ही बोकारो में ही खेती का काम भी कराया जाता है. इस कार्य से ही संगठन को सींचने का काम किया जाता है. होनहार बच्चों को निः शुल्क पढ़ाने का भी काम किया जाता है. मौके पर रांची के कांतिसेन गुप्ता, धनबाद के सुजीत चक्रवर्ती, अध्यक्ष रामकृष्ण मिश्रा, सचिव देवाशीष घोष, उदयन बसु, देवाशीष घोष, विश्व कल्याण मालाकार, विश्वनाथ कर, असीत वरण पाल के अलावा बड़ी संख्या में महिलायें भी मौजूद थी. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-missing-girl-found-after-four-years-relatives-expressed-happiness/">चक्रधरपुर

: चार साल बाद परिजनों से मिली लापता युवती, परिजनों ने जताई खुशी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही