Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : तारा सिंह बने सोनारी गुरुद्वारा के प्रधान

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के सोनारी स्थित गुरुद्वारा के प्रधान पद के लिए रविवार को चुनाव हुआ. इस चुनाव में सरदार तारा सिंह ने अपने ही छोटे भाई बलबीर सिंह गिल को मात दी और सोनारी गुरुद्वारा के प्रधान बने. तारा सिंह ने अपने छोटे भाई बलबीर सिंह को 36 वोटों से हराया. बलबीर सिंह को कुल 139 वोट मिले जबकि सरदार तारा सिंह को 175 वोट मिले. सुबह 10 बजे से चुनाव शुरू हुआ. चुनाव के लिए कुल 389 मतदाताओं की सूची जारी की गई थी जिसमें से कुल 320 वोटरों ने मतदान किया. पांच वोटों को किसी कारणवश रद्द कर दिया गया. तारा सिंह 2026 तक गुरुद्वारा के प्रधान बने रहेंगे. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-the-womens-company-commander-of-the-197th-battalion-provided-water-filters-to-vanposhaita-school/">किरीबुरू

 : वनपोषैता स्कूल को 197वीं बटालियन की महिला कंपनी कमांडर ने उपलब्ध कराई वाटर फिल्टर

किया हुआ वादा पूरा करेंगे - तारा सिंह

जीत के बाद सरदार तारा सिंह ने अपने भाई को गले लगाते हुए कहा कि कुछ लोग दोनों भाइयों के बीच फूट डालना चाहते थे पर भगवान ने उनका साथ दिया. उन्होंने कहा कि यह लड़ाई उनके भाई के साथ नहीं बल्कि गुरदयाल सिंह के साथ थी. उन्होंने कहा कि जीत के बाद अब वे संगत को किया गया वादा पूरा करेंगे. उनके द्वारा कई वादें किए गए थे जिन्हें पूरा करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही