Search

 
 
 

जमशेदपुर : घर के सामने खड़ी टाटा एस चोरी, थाने में शिकायत

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : उलीडीह थाना अंतर्गत डिमना रोड निवासी अजय कुमार यादव की टाटा एस गाड़ी गुरुवार रात आवास के बाहर से चोरी हो गई. अजय ने इसकी सूचना भाजपा नेता विकास सिंह को दी. इधर, विकास सिंह उलीडीह थाना पहुंचे और अजय के साथ मामले की लिखित शिकायत की. पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई है. सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि रात्रि 12:40 बजे दो बाइक से चार चोर राजस्थान धर्मशाला के समीप आकर रुके. उसमें से एक चोर रोड इस पार आकर मास्टर चाबी से आसानी से टाटा एस को स्टार्ट करता है और उसे लेकर राजस्थान धर्मशाला के समीप अपने साथियों के पास आकार रूक जाता है. इसके बाद सभी मानगो चौक की ओर चले जाते है. भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा मानगो में अपराध का ग्राफ बहुत बढ़ गया है और अपराधी बेकाबू हो गए हैं. अजय कुमार यादव को थानेदार ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है जल्द गाड़ी बरामद कर ली जाएगी. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-painting-competition-organized-in-dps-message-of-cleanliness-given/">चक्रधरपुर

: डीपीएस में चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित, दिया स्वच्छता का संदेश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही