Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटा-आसनसोल इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द, यात्री परेशान

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : रेलवे की ओर से मुराडी स्टेशन पर ओएचइ मरम्मत का कार्य कराये जाने के कारण शुक्रवार को टाटा-आसनसोल-टाटा इंटरसिटी अप और डाउन एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द कर दिया गया है. ट्रेन को अचानक से रद्द कर दिये जाने से रेल यात्रियों को भारी परेशानी हुई. यात्री अपनी टिकट लेकर यात्रा करने के लिये प्लेटफार्म पर पहुंचे हुये थे. अचानक से एनाउंस कर जानकारी दी गयी कि इंटरसिटी एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-howrah-jagdalpur-korapur-express-will-run-till-titlagarh-on-16-17/">जमशेदपुर

: हावड़ा-जगदलपुर कोरापुर एक्सप्रेस 16-17 को टिटलागढ़ तक चलेगी

आद्रा रेलखंड पर भी तीन ट्रेनों को किया गया है रद्द

इधर खड़गपुर और आद्रा रेलखंड की बात करें तो यहां की भी तीन ट्रेनों को रेलवे की ओर से रद्द कर दिया गया है. इससे इस रेलखंड पर यात्रा करने वाले यात्रियों को भी परेशानी हो रही है. यात्रियों का कहना था कि अगर ट्रेन को रद्द ही करना था तो रेलवे की ओर से पहले से ही इसकी घोषणा की जानी चाहिये थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-four-lakh-fraud-in-jugsalai/">जमशेदपुर

: जुगसलाई में चार लाख की धोखाधड़ी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही