Search

 
 
 

जमशेदपुर : 16 को आसनसोल नहीं जाएगी टाटा-आसनसोल मेमू

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : रेलवे ने आद्रा डिवीडन में एक हफ्ते का रोलिंग ब्लॉक लेने का फैसला लिया है. इसको लेकर टाटा-आसनसोल-बराभूम मेमू समेत अन्य ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट करने का फैसला लिया गया है. यह ब्लॉक 16 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक लिया गया है. ब्लॉक को लेकर ट्रेन नंबर 08174/08652 टाटा-आसनसोल-बराभूम मेमू 16 अक्टूबर को आद्रा स्टेशन तक ही जाएगी. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-two-day-blockbuster-football-tournament-begins-winner-will-get-rs-1-lakh/">चाकुलिया

: दो दिवसीय ब्लॉकबस्टर फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, विजेता को मिलेंगे एक लाख रुपये
इसके अलावा ट्रेन नंबर 18601 टाटा-हटिया 16, 18 और 20 अक्टूबर को चांडिल-पुरुलिया होकर नहीं चलेगी. यह ट्रेन चांडिल-गुंडा विहार होते हुए मुरी जाएगी. वहीं ट्रेन नंबर 18035/18036 खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर और ट्रेन नंबर 03594/03593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल 17, 19 और 22 अक्टूबर को आद्रा स्टेशन तक ही जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही