Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटा ब्लूस्कोप स्टील के ड्यूराशाइन को मिला "ब्रांड ऑफ द ईयर 2023" का पुरस्कार

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : ड्यूराशाइन को उपभोक्ताओं द्वारा सर्वसम्मति से ``ब्रांड ऑफ द ईयर 2023`` चुना गया है. मार्क्समेन नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किए गए एक उपभोक्ता सर्वेक्षण पर आधारित शोध के माध्यम से यह चुनाव किया गया है. पूरे भारत में कलर कोटेड स्टील शीट उत्पाद और समाधान पेश करने वाला ड्यूराशाइन टाटा ब्लूस्कोप स्टील का रिटेल क्षेत्र में एक अग्रणी ब्रांड है. इस ब्रांड ने उत्पाद विकास और ग्राहक सेवा के उच्चतम मानकों का प्रदर्शन किया है. इसे भी पढ़ें : जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-assembly-speaker-held-a-meeting-regarding-the-preparation-of-hool-day/">जामताड़ा

:  हूल दिवस की तैयारी को लेकर विधानसभाध्यक्ष ने की बैठक

और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करता है पुरस्कार

पुरस्कार प्राप्त करने पर टाटा ब्लूस्कोप स्टील के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार त्रिवेदी ने कहा, ड्यूराशाइन हमारा प्रमुख ब्रांड है और इसने एक दशक से अधिक समय से कलर कोटेड स्टील की श्रेणी में अग्रणी के रूप में अपना स्थान कायम रखा है. यह पुरस्कार उपभोक्ताओं की इस ब्रांड के प्रति निष्ठा का प्रमाण है. इस तरह के पुरस्कार हमें सभी स्तरों पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही