Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : टाटा कमिंस कंपनी ने प्राथमिक विद्यालय लुपुंगडीह में किया पौधरोपण

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा कमिंस कंपनी द्वारा प्राथमिक विद्यालय लुपुंगडीह में पर्यावरण संरक्षण हेतु 101 छायादार पेड़-पौधे लगाए गए. जिसमें आम, अमरुद, अशोक के पौधे लगाए गए. इस अवसर पर प्रमुख रूप से कंपनी के क्वालिटी लीडर एवं एडीओ कविता कौशिक, एचआर हेड रूचिका अग्रवाल, वरिष्ठ पदाधिकारी सागरिका जेना, सीएसआर हेड भवेश वाघमारे द्वारा पौधे लगाए गए. मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेंद्र कुमार कर्ण ने कहा कि टाटा कमिंस कम्पनी अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन एक अच्छे स्टैक होल्डर की तरह रही हैं. इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-bdo-banned-the-salary-of-ae-je-and-panchayat-secretary/">मुसाबनी

: बीडीओ ने एई, जेई व पंचायत सचिव के वेतन पर लगायी रोक

जल्द ही मैदान समतलीकरण का कार्य होगा शुरू

उन्होंने कहा कि कंपनी द्वारा विद्यालय में पांच कमरे, लम्बी चौड़ी कंक्रीट चहारदीवारी का निर्माण कराया गया है. साथ ही आधुनिक सुविधाओं से लैस बालक-बालिकाओं के लिए शौचालय का भी निर्माण किया गया है. वर्षा जल संचय के लिए एक अच्छे शौक पीट बनाया गया है जिससे जल भू-गर्भ में संचित हो सके. विद्यालय सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है. मैदान समतलीकरण का कार्य बहुत जल्द प्रारंभ कर दिया जाएगा. प्लांटेशन ड्राइव के अन्तर्गत ग्रामीणों के बीच फलदार पौधे भी बांटे गए जिससे वन पर्यावरण का संतुलन बना रहे. इस अवसर पर कम्पनी के पदाधिकारियों के साथ-साथ ग्राम प्रधान गंगाधर सिंह, शिवचरण भूमिज, सावित्री महतो, कम्पनी सीएसआर समन्वयक चंचल महतो, बबलूजी एवं गांव की महिलाएं उपस्थित थीं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही