Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में टाटा कमिंस सीएसआर के तहत कराएगी शव गृह का निर्माण

Jamshedpur (Sunil Pandey) : कोल्हान के सबसे बड़े अस्पताल एमजीएम में अगले एक महीने में नई मॉरचुरी (शव गृह), बनकर तैयार हो जाएगी. शव गृह का निर्माण टाटा कमिंस कंपनी कराएगी. इस संबंध में जिला प्रशासन की ओर से कंपनी से सीएसआर के तहत मॉरचुरी बनवाने के लिए कहा गया था. अस्पताल की वर्तमान मॉरचुरी में खराबी होने के कारण कई बार शिकायतें प्राप्त हो रही थी. जिसको देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा टाटा कमिंस से मदद मांगी गई थी. उपायुक्त विजया जाधव ने शव गृह का निर्माण कराने की सहमति के लिए टाटा कमिंस प्रबंधन को धन्यवाद देते हुए आगे भी जनहित में ऐसे ही सहयोग की अपेक्षा की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mann-ka-milan-fortnight-ends-jslps-women-made-aware-in-sopodera/">जमशेदपुर

: “मन का मिलन” पखवाड़ा का समापन, सोपोडेरा में जेएसएलपीएस की महिलाओं को किया गया जागरूक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही