Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा स्टील यूएसआईएल द्वारा बिष्टुपुर पोस्टल पार्क में संस्थापक जेएन टाटा की जयंती समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर टाटा संस के वाइस चेयरमैन नोएल टाटा ने श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने शहरवासियों से कहा कि जमशेदपुर की सुनहरी यादें मेरे जेहन में हैं. नववर्ष के अवसर पर अपने माता-पिता के साथ बचपन में कई बार जमशेदपुर आया हूं. आज हम अपने संस्थापक की अग्रणी भावना का जश्न मना रहे हैं, जिन्होंने इस प्रेरक शहर की स्थापना का नेतृत्व किया. टाटा स्टील ने राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. टाटा स्टील न केवल औद्योगीकरण में बल्कि सामुदायिक विकास में भी अपने दायित्वों का निर्वहन किया है. वर्तमान परिपेक्ष्य में जलवायु परिवर्तन जैले मुद्दे को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. हमने एक ऐसी परियोजना विकसित की है जो पूरे टाटा समूह-आलिंगाना (आलिंगन) को कवर करती है. इसका उद्देश्य 2045 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन करना है.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Tata-Sons-Noal-Postal-Park.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : निलंबित">https://lagatar.in/suspended-ias-pooja-singhal-filed-discharge-petition-in-ed-court-appeared-physically/">निलंबित
IAS पूजा सिंघल कोर्ट ने ED कोर्ट में फाइल की डिस्चार्ज पिटीशन, सशरीर हुई हाजिर उन्होंने कहा कि साझाकरण, पुन: उपयोग और पुनर्चक्रण के माध्यम से चक्रीय अर्थव्यवस्था का मार्ग प्रशस्त करना है. टाटा ने कहा कि प्रकृति और जैव विविधता को संरक्षित और पुनर्स्थापित करने के प्रति हम प्रतिबद्ध है. हमें लगातार छठे वर्ष वर्ल्ड स्टील द्वारा सस्टेनेबिलिटी चैंपियंस के रूप में भी मान्यता दी गई. जमशेदपुर वर्क्स की तीन साइटों को रिस्पॉन्सिबल स्टील सर्टिफिकेशन भी मिला है. स्वागत भाषण टाटा स्टील यूएसआइएल के प्रबंध निदेशक रितुराज सिन्हा ने दिया.उन्होंने कहा कि दो वर्षों के अंतराल के बाद हम आज यहां उपस्थित हुए हैं. शहरवासियों के बिना यह आयोजन अधूरा लगता है. शहरवासियों द्वारा दिए जाने वाले सुझाव एवं सहयोग से हम उच्चस्तरीय सुविधा उपलब्ध करा पा रहे हैं. लगातार बिजली पानी जैसी मुलभूत सुविधा उपलब्ध कराने में हमने बेहतर प्रदर्शन किया है. मुझे पूरी उम्मीद है कि आने वाले समय में और बेहतर सुविधा लोगों देंगे. इस अवसर पर टीवी नरेंद्रन, चाणक्य चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. उसके पश्चात नोएल टाटा ने स्टीलेनियम हॉल के अलावा टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय का भी दौरा किया, जहां इस वर्ष की थीम, जीनोवेशन पर प्रदर्शनी आयोजित की गई थी. वाइस-चेयरमैन ने इंटीग्रेटेड रिमोट ऑपरेशंस सेंटर और एसएनटीआई टेक एक्स 2023 में तकनीकी प्रदर्शनी का भी दौरा किया. इस अवसर पर विभिन्न संगठनों एवं समाज के द्वारा झांकी निकाली गई. [wpse_comments_template]

Leave a Comment